
राजपुर। 02 अक्टूबर को थाना प्रभारी राजपुर को गस्त पेट्रोलिंग के दौरान शाम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि कुछ लोग जुड़ियान ग्राम भदार में रुपए पैसे का दांव लगाकर हार जीत का जुआ खेल रहे है। उक्त सूचना पर थाना प्रभारी राजपुर द्वारा स्टाफ के साथ मौके पर पहुंच कर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया जहां से कुछ जुआड़ी पुलिस को देख कर भाग गए।

मौके पर आरोपी बृजेश गुप्ता, मनीष गुप्ता, आशीष गुप्ता, मुख्तार अली, राहुल गुप्ता, दीपक गुप्ता, अर्जुन सिंह को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से 52 पत्ती ताश तथा कुल 4480/ रुपए को पुलिस ने जप्त कर लिया है तथा आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 225/25 धारा 3(2) छ 0ग़0 जुआ प्रतिषेध अधिनयम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर आवश्यक विधिक कार्यवाही किया गया है।



