May 11, 2026 |

BREAKING NEWS

जिले में हुई डायल 112 वाहन की शुरुआत,,,24 घंटे क्षेत्र के लोगों के लिए होगी उपलब्ध…वाहन चेकिंग के दौरान अवैध बीयर ले जाते दो आरोपी गिरफ्तार,20 बीयर सहित मोटरसाइकिल जप्त.डीपाडीह में 11 मई को होगा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अटूट आस्था के 1000 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सवराज्य निर्वाचन आयोग द्वारा स्थानीय निकायो के आम/उप निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी,01 जून को होगा मतदान एव 04 जून को होगी परिणामों की घोषणासरनाडीह जनसमस्या निवारण शिविर में पहुंचे सरगुजा सांसद,आमजन की समस्याओं के समयबद्ध निराकरण के लिए शासन-प्रशासन प्रतिबद्ध: श्री महाराजपेयजल संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए कन्ट्रोल रूम और टोल फ्री नं. पर करें संपर्कजनगणना 2027 के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित,दो पाली में संचालित होगा कन्ट्रोल रूम,अधिकारी-कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटीसावंत सरना ग्राम पंचायत डीपाडीहकला में शिविर 11 मई कोएसईसीएल एवं सिपेट अंतर्गत निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण आयोजित1096 रिक्त पदों हेतु 11 मई को रोजगार मेला आयोजित,,,निजी क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

युवा पीढ़ी के लिए सुनहरा अवसर,,कांग्रेस में प्रवक्ता बनाने के लिए टैलेंट हंट लॉंच,,,सात से बीस नवंबर तक आवेदन की तिथि…

न्यूज़ डेस्क। कांग्रेस ने अब पार्टी मजबूत प्रवक्ता बनाने के लिए टैलेंट हंट लांच कर दिया गया है। इसके लिए प्रदेश स्तर और जिलों को जोन में बांट कर कमेटियां बनाई गई हैं। संगठन चुनाव सृजन के साथ इस अभियान के बारे में कहा जा रहा है कि पार्टी युवा पीढ़ी को मौका देना चाहती है और साथ ही पार्टी को एक मजबूत प्रवक्ता भी मिलेगा। सात नवंबर से इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 20 नवंबर आखिरी तारीख है। 21 से 25 नवंबर तक आवेदनों की छंटनी की जाएगी और फिर 25 से 30 नवंबर तक इंटरव्यू लिया जाएगा। एक से पांच दिसंबर तक पैनल चर्चा होगी।

      अखिल भारती कांग्रेस कमेटी संचार विभाग द्वारा पूरे देश में नेशनल टैलेंट हंट कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसकी औपचारिक शुरुआत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने की है। कार्यक्रम के लिए प्रदेश स्तर, जोन (संभाग ) स्तर एवं जिला स्तर पर कार्यक्रम को चलाने के लिए समन्वयक नियुक्त किए गए है। पूरे प्रदेश को पांच जोन में बांटा गया है और जोन स्तर पर भी प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं। प्रदेश स्तरीय कमेटी के संयोजक संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला और सहायक के रूप में वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय ठाकुर, सोशल मीडिया इंचार्ज मनी वैष्णव रहेंगे। आवेदन के लिए स्कैनर जारी कर दिया गया है जिसके जरिए सभी प्रतिभागी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन के लिए तय मापदंड में कहा गया है कि कांग्रेस के मूल्यों के प्रति निष्ठा स्पष्ट सोच एवं त्वरित प्रतिक्रिया और संचार कौशल इतिहास का समुचित ज्ञान के साथ राजनीतिक जानकारी होनी चाहिए।

जोन की टीम :-

रायपुर जोन में वंदना राजपूत, सौरभ साहू, राहुल कर, दीपक पांडेय, बंशी कन्नौजे, फहीम खान, बिलासपुर जोन में अभय नारायण राय, अनिल चौहान, सागर सोलंकी, संजय देवांगन, राजकिशोर प्रसाद, दुर्ग जोन में सुरेंद्र वर्मा, नीता लोधी, अंशुल वालिया, रुपेश दुबे, श्रुति शुक्ला, सरगुजा जोन में अनुपम फिलिप, विष्णु सिंहदेव, सचिन मिश्रा, गुरपीत सिंह, पूनम सिंह और बस्तर जोन में जावेद खान, शिल्पा देवांगन, अनुराग महतो, हेमंत ध्रुव, गीतेश गांधी शामिल हैं।

         जिला स्तर पर बलरामपुर जिले में मीडिया कोऑर्डिनेटर सुनील सिंह को नियुक्त किया गया है तथा जिले में पांच सदस्य समिति में नीरज गुप्ता,वेदांत भारती,नरेंद्र सिंह, अब्दुल मतीन,दीपक गुप्ता को शामिल किया गया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!