माँ महामाया क्रेशर प्लांट के शुरू होते ही गिट्टी के भाव गिरे…

राजपुर। क्षेत्र में इन दिनों क्रेशर गिट्टी की कीमत औंधे मुँह में गिर गई है। राजपुर क्षेत्र में क्रेशर की एक बड़े प्लांट की बंद होने से अन्य क्रेशर संचालकों ने अपनी मनमानी करते हुए गिट्टी की रेट काफी बढ़ा दिए थे। परंतु जैसे ही उक्त बड़ा क्रेशर प्लांट प्रारंभ हुआ गिट्टी की मूल्य काफी कम हो गया है।
विगत कुछ माह से क्षेत्र में क्रेशर संचालकों द्वारा गिट्टी की मूल्य पर बेतहाशा वृद्धि कर दिया था कारण इसका यह है कि बरियों क्षेत्र में लगे एक बड़ा क्रेशर प्लांट माँ महामाया स्टोन क्रेशर का बंद होना जिसके कारण छोटे क्रेशर संचालकों द्वारा अपनी मनमानी करते हुए गिट्टी का रेट मनमानी दरों पर विक्रय किया जा रहा था। विगत कुछ माह से इन छोटे क्रेशर संचालकों ने गिट्टी का रेट ₹32 स्क्वायर फीट से भी अधिक दर के हिसाब से गिट्टी बेच रहे थे जिससे आम लोगों को निर्माण कार्य में लगने वाले गिट्टी महँगे दामों पर खरीदने को मजबूर हो रहे थे। गिट्टी के महंगे होने के कारण पीएम आवास निजी घर निर्माण पुल पुलिया जैसे अन्य कार्यों के लिए लोगों को भारी रकम चुकानी पड़ती थी,परंतु जैसे ही माँ महामाया स्टोन क्रेशर का संचालन पुनः प्रारंभ हुआ वैसे ही गिट्टी के रेट ₹10 कम होकर ₹22 स्क्वायर फीट पर आ गया है। गिट्टी की दर कम होने से जहां शासकीय निर्माण कार्यों में गति आएगी वहीँ पीएम आवास पुल पुलिया एवं निजी निर्माण कार्यों के लिए लोगों को भारी राहत मिलेगी।
माँ महामाया स्टोन क्रेशर के हीरालाल जायसवाल ने बताया कि माँ महामाया स्टोन क्रशर के बंद होने के कारण क्रेशर गिट्टी के रेट काफी ऊंचे दामों पर बिक रही थी परंतु अब माँ महामाया स्टोन क्रेशर शुरू हो गया है और गिट्टी का दर हम ₹22 स्क्वायर फीट पर लोगो को दे रहे हैं और आगामी समय में कुछ ही दिनों में हम गिट्टी की दर ₹20 स्क्वायर फीट की दर से लोगों को मुहैया कराएंगे।
आपको बता दे की इस पूरे क्षेत्र में सबसे बड़ा क्रेशर प्लांट माँ महामाया स्टोन क्रशर प्लांट है जो प्रतिदिन सैकड़ो गाड़ी गिट्टी देने की क्षमता रखती है। परंतु बीते दो-तीन माह से इस प्लांट के बंद होने के कारण आसपास लगे सभी छोटे क्रेशर प्लांट के संचालको द्वारा अपनी मनमानी करते हुए गिट्टी की दर ₹32 रुपये से भी ज्यादा स्क्वायर फीट पर बेच रहे थे। परंतु अब जैसे ही माँ महामाया स्टोन क्रेशर शुरू हुआ गिट्टी की कीमतों के 10 रुपये की गिरावट आ गई। वर्तमान में ₹22 स्क्वायर फीट की दर से गिट्टी बिक रहा हैं और आगामी समय में यह ₹20 प्रति स्क्वायर फीट की दर होने की संभावना है।



