September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
क्राइमखेलगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

आरक्षक के हत्या के मामले में चार रेत माफिया गिरफ्तार,,,पुलिस ने आरोपियों से दो ट्रेक्टर भी किया जप्त…

बलरामपुर/सनावल। अवैध रेत खनन की कार्यवाही पर गये पुलिस आरक्षक की हत्या में संलिप्त 04 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।वहीँ पुलिस ने घटना में शामिल 02 ट्रेक्टर को भी जप्त किया है।

           दिनाँक 12.05.2025 के दरमियानी रात पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम लिबरा घाट कन्हर नदी छत्तीसगढ मे अवैध रेत परिवहन करने वालो पर कार्यवाही करने हेतु गई थीं तभी टीम में शामिल आरक्षक शिवबचन सिंह के द्वारा अवैध रेत परिवहन कर रहे ट्रेक्टर को रोकने का प्रयास करने पर आरोपियों द्वारा ट्रेक्टर से आरक्षक की आहत कर गंभीर चोट पहुँचाकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद थाना सनावल में आरोपियों के खिलाफ धारा-103 (1), 109, 121(1),132,221,61(2) 3 (5), 238,249 बी०एन०एस० धारा 33 (1) (ख), 52 भारतीय वन अधिनियम 1927, धारा- 04/21 खान एवं खनिज अधिनियम 1957 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। घटना के तत्काल बाद से पुलिस द्वारा टीम बनाकर संदेहियो के ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। विवेचना के दौरान संदेहियों से पुछताछ एवं पाये गये तथ्यो / साक्ष्यों के आधार पर पर्याप्त सबूत पाये जाने पर आरोपी आरीफूल हक पिता नसीमूल हक उम्र 24 वर्ष सा. खाला टोला सेराजनगर थाना धुरकी जिला गढवा (झारखण्ड), जमील अंसारी पिता नसीमूल हक उम्र 41 वर्ष सा. खाला टोला सेराजनगर थाना धुरकी जिला गढवा (झारखण्ड), शकील अंसारी पिता इसरार अंसारी उम्र 22 वर्ष सा. खाला टोला सेराजनगर थाना धुरकी जिला गढवा (झारखण्ड), अकबर अंसारी पिता स्व० नाजिम मियां उम्र 50 वर्ष सा. अरसली थाना भवनाथपुर जिला गढ़वा (झारखण्ड) के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 ट्रेक्टर को जप्त कर आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। विवेचना में आये अन्य साक्ष्यों के आधार पर अन्य आरोपीयों की भी पता तलाश की जा रही है। पुलिस के द्वारा विवेचना के सभी पहलुओं पर सुक्ष्मता से जॉच की जा रही है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!