August 5, 2026 |

BREAKING NEWS

सुरभि गौधाम बासेन का अधिकारियों ने किया निरीक्षण,ग्रामीणों को दी योजनायों की जानकारीक्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जाए जा रहे 5 मवेशियों को कराया मुक्त,आरोपी गिरफ्तारसीमा पार से शराब तस्करी पर शिकंजा,संभागीय आबकारी उड़नदस्ता की टीम को मिली बड़ी कामयाबीDEO दफ़्तर में फ़र्नीचर ख़रीदी गड़बड़ी की जाँच करने अचानक पहुँचे अधिकारी,भंडार प्रभारी के छुट्टी पर रहने से टली जाँचशासकीय पॉलीटेक्निक रामानुजगंज में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रारंभ,08 अगस्त तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशनजवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित,07 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदनजिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति की बैठक संपन्न,कोटपा एक्ट का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देशउपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए एनालॉग पनीर की बिक्री पर प्रतिबंध,जिले में चलाया गया जांच अभियानहाथी दांत की तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश,3 आरोपी गिरफ्ताररामानुजगंज में भीषण अग्निकांड,कपड़ा दुकान जलकर खाक,50 लाख से अधिक के नुकसान की आशंका
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

परसागुड़ी में आयोजित समाधान शिविर,,,ग्रामीणों की माँगो का किया गया त्वरित निराकरण…

राजपुर। आम जनता की शिकायतों एवं मांगों के त्वरित समाधान के लिए ‘सुशासन तिहार’ का आयोजन पूरे उत्साह के साथ जारी है। प्रदेशभर के गांवों और कस्बों में शासन-प्रशासन पूरी तत्परता और तन्मयता के साथ आमजन की बाते सुन रहा है और उनका का समाधान कर रहा है। इसी कड़ी में राजपुर अनुभाग में भी आम नागरिकों एवं ग्रामीणों के मांग, शिकायत एवं समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन तिहार अंतर्गत विकासखण्ड राजपुर के कलस्टर परसागुड़ी, में समाधान शिविर आयोजन किया गया।

    विकासखण्ड राजपुर के कलस्टर ग्राम हाई स्कूल मैदान परसागुड़ी में आयोजित शिविर में भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह, जनपद अध्यक्ष विनय भगत, जिला सदस्य व सभापति रवि प्रताप मरावी,मंडल अध्यक्ष जगवंशी यादव महामंत्री संतोष तिवारी सतीश सिंह उदय यादव पुर्व सरपंच तेज शांडिल्य सीईओ अनिल कुमार तिवारी कृषि विस्तार अधिकारी आशीष सिन्हा सहित वर्तमान सरपंच जनपद सदस्य एवं पंचगण के मौजूदगी में आयोजित किया गया।

        कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री व नगर पंचायत उपाध्यक्ष संजय सिंह ने उद्बोधन में कहा कि अंबिकापुर में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ में 3 लाख नए आवास की स्वीकृति दिए है, छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 18 हजार आवास की तत्काल स्वीकृति दिए थे। कांग्रेस के सरकार  द्वारा केंद्र से भेजे गए 18 हज़ार आवास को रोक दिया गया था जिसे काफी लोगों का मकान बीते 5 साल में नहीं बन पाया था। अब भाजपा की सरकार बनते ही अब लगातार आवास की स्वीकृति दी जा रही है। अब गांव क्षेत्र में एक भी कच्ची का मकान नहीं दिखेगा सभी का आवास टू प्लस में जो सर्वे हुआ है उसी के आधार पर आवास की स्वीकृति दी जाएगी। शिविर में ग्रामीण क्षेत्र से काफी संख्या में आवेदन आए हैं सभी आवेदनों को संबोधित विभाग से मांग को जल्द से जल्द पूर्ण कराएंगे और शिकायतों का संबंध विभाग से कार्रवाई भी की जाएगी।कार्यक्रम को जनपद अध्यक्ष विनय भगत मंडल अध्यक्ष जगवंशी यादव सतीश सिंह ने भी संबोधित कर कहा कि भाजपा की सरकार आपके दरवाजे पर आपकी समस्याओं को सुनने आई है, आपके हर समस्या का समाधान किया जाएगा।

       समाधान शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधि शिविर में हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी 6 को, किसान किताब, लखपति दीदी सम्मान प्रमाण पत्र 5 दीदियों को, जाति प्रमाण पत्र 5 छात्रों को, आयुष्मान कार्ड पांच हितग्राहियों को, मनरेगा जॉब कार्ड 10 मजदूरों को, एवं चार परिवार को राशन कार्ड दिया गया।

      शिविर में दो पंचायत के लोगों ने नरसिंहपुर मरकाडाड  के बीच महान नदी में पुल निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने आवेदन दिया था, सेतु विभाग  सब इंजीनियर ने लगभग 12 करोड़ का इंस्ट्रूमेंट तैयार कर स्वीकृति के लिए भेजा गया है।

      कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष जगवंशी यादव, उदय यादव, सतीश सिंह,नरसिंहपुर सरपंच शम्भू राम,संतोष तिवारी, रेंजर महाजन लाल साहू, एवं 36 विभाग के अधिकारी कर्मचारी व ग्रामीणजन थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!