September 20, 2026 |

BREAKING NEWS

जिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

राजपुर नगर पंचायत में लगा समाधान शिविर,,,नगर में दुर्घटनाओं को रोकने विधायक ने दी कड़ी नसीहत…

राजपुर। सुशासन तिहार के अंतर्गत गुरुवार को राजपुर नगर पंचायत में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। नगर पंचायत राजपुर के डेली सब्जी मंडी में आयोजित समाधान शिविर में बतौर मुख्य अतिथि सामरी विधायक श्रीमती उधेश्वरी पैकरा सहित नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह उपाध्यक्ष संजय सिंह एवं जनपद अध्यक्ष विनय भगत जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल उपस्थित रहे।

       कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सामरी विधायक श्रीमती उधेश्वरी पैकरा ने कहा कि सुशासन तिहार का आयोजन पूरे उत्साह के साथ जारी है। प्रदेशभर के गांवों और कस्बों में शासन-प्रशासन पूरी तत्परता और तन्मयता के साथ आमजन की बाते सुन रहा है और उनका का समाधान कर रहा है। आज राजपुर नागरीय क्षेत्र में आपके समस्याओं का समाधान करने प्रशासन आपके पास आया है। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने पुलिस विभाग को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि समाधान शिविर में सभी विभागों के अधिकारियों ने यहाँ स्टॉल लगाकर मौजूद हैं परंतु पुलिस विभाग नदारद है।समाधान शिविर पुलिस थाना के नाक के नीचे हो रहा है ऐसे में पुलिस विभाग का न होना समझ से परे है मेरे बुलाने के बाद पुलिस विभाग के कर्मचारी यहाँ आये हैं यह ठीक नही है।

      उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं पर जोर देते हुए कहा कि विगत 14 अप्रेल को हुई नगर में सड़क दुर्घटना में पुलिस अभी तक कोई संज्ञान नही ली है सीसीटीवी सहित सारे सबूत होने के बाद भी अभी तक उस दुर्घटना का कोई निराकरण नही हो पाया है मुझे तो लगता है कि ऐसे में आप लोगों का यहाँ रहना ठीक नहीं है।उन्होंने कहा कि नगर पंचायत ग्राम पंचायतों से भी बुरी स्थिति में है।उन्होंने नगर पंचायत अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों से कहा कि नगर पंचायत में बहुत समस्याएं हैं आप लोग नगर पंचायत की व्यवस्था को सुधारने की जरूरत है।उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नगर में सड़क पर वाहने खड़ी रहती है जिससे दुर्घटनाएँ होती है आप लोग सड़क के किनारे खड़ी गाड़ियों पर कार्यवाही करें।शिविर में वार्ड क्रमांक 06 निवासी साधना गुप्ता पति आनंद गुप्ता ने विधायक से शिकायत किया कि घर बनाने के लिए अनुज्ञा प्रमाण पत्र हेतु ब्लु प्रिंट व अन्य दस्तावेज एक प्राइवेट इंजीनियर को दिया था जिसके एवज में उक्त इंजीनियर ने मुझसे बीस हजार भी ले लिए परंतु तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी अभी तक घर बनाने की अनुज्ञा प्रमाण पत्र नही दिया है। प्रार्थी की शिकायत पर विधायक ने राजपुर एसडीएम राजीव जेम्स कुजूर एवं मुख्य नगर पंचायत अधिकारी को इस संबंध में तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

       कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह ने कहा कि नगर में विकास कार्य तेजी से किया जा रहा है। वार्ड क्रमांक 12-13 एवं 07 में सड़कों का डामर युक्त मरम्मत किया है आगे भी कई वार्डों में किया जाएगा।उन्होंने कहा कि अगले पाँच सालों के लिए नगर में विकास हेतु रोडमेप तैयार किया जा रहा है जिसमें विभिन्न वार्डो में बीटी सड़क निर्माण सीसी सड़क स्ट्रीट लाइट सामुदायिक भवन निर्माण रिटर्निंग वाल पाइप लाइन विस्तार नाली निर्माण खेल मैदान निर्माण पुष्प वाटिका निर्माण तालाब सौंदर्यीकरण शॉपिंग काम्प्लेक्स निर्माण हॉट बाजार निर्माण एनीकट निर्माण सहित कई विकास कार्यों हेतु लगभग 74 करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है।उन्होंने विधायक से इन सभी कामों की स्वीकृति मुख्यमंत्री से कराने का निवेदन किया।नगर पंचायत अध्यक्ष ने विधायक से नगर में मुख्यमंत्री रिंग रोड विस्तार योजना के तहत राजपुर के तहसील कार्यालय से बकसपुर तक रिंग रोड स्वीकृत कराने की भी माँग की।

       समाधान शिविर में जनप्रतिनिधियों ने हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी लखपति दीदी सम्मान प्रमाण पत्र जाति प्रमाण पत्र आयुष्मान कार्ड राशन पीएम आवास (शहरी) प्रमाण पत्र सहित कई योजनाओं का वितरण किया।

       इस दौरान एसडीएम राजपुर राजीव जेम्स कुजूर मुख्य नगर पंचायत अधिकारी रविंद्र लाल रेंजर महाजन साहू पशु चिकित्सा अधिकारी राम लखन बीएमओ रामप्रसाद राम खाद्य अधिकारी संतोष पैकरा दयाशंकर गुप्ता जय सिंह सहित विभिन्न वार्डों के पार्षद एवं अन्य जनप्रीतिनिधिगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

देखें वीडियो

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!