September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
आस्थाकोरियाखेलछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

वर्षों बाद रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज,,,सामरी विधायक ने बल्ला चलाकर किया शुभारंभ…

राजपुर। माँ महामाया कप रात्रिकालिन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 का शुभारंभ राजपुर के हाई स्कुल मैदान में मुख्य अतिथि सामरी विधायक उद्देश्वरी पैंकरा के द्वारा फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने किया।

    कार्यक्रम में पहला मुकाबला सनातन इलेवन झींगों और महामाया इलेवन राजपुर टीम के मध्य पंद्रह वर्षीय बच्चों का सद्भावना मैंच खेला गया जिसमें महामाया इलेवन राजपुर की टीम 9 विकेट से जीत हासिल की। वहीं इस टूर्नामेंट का पहला मैंच यंग स्टार करवां टीम और राजपुर बूढ़ाबगीचा टीम के मध्य खेला गया। करवां टीम ने टास जीत कर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। राजपुर बूढ़ाबगीचा टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में पहले बल्लेबाजी करते हुए 108 रनो का विशाल लक्ष्य रखा जिसका पिछा करते हुए करवां की टीम 78 रनों पर आल आउट हो गए।

       कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि सामरी विधायक उद्देश्वरी पैंकरा ने कहा कि विगत वर्ष 2 अक्टूबर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इसी हाई स्कूल ग्राउंड में आए थे और मैंने मरकाडाँड़ और नरसिंहपुर के बीच

महानदी पुल के लिए मुख्यमंत्री से मांग रखी थी जिस पर मुख्यमंत्री ने सहमति जताते हुए घोषणा किया था।अब वह पुल स्वीकृत भी हो गया है जल्द ही टेंडर होने की प्रक्रिया में है।कार्यक्रम के दौरान नगर वासियों ने विधायक से हाईस्कूल ग्राउंड में बाउंड्री वाल की मांग रखी जिस पर विधायक ने जल्द स्वीकृति दिलाने का आश्वासन दिया।

          कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने कहा कि इस प्रकार का आयोजन स्थानीय विधायक,नगर पंचायत अध्यक्ष,जनपद अध्यक्ष और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आगे आकर हमेशा सहयोग करना चाहिए ताकि खिलाड़ियों और स्थानीय लोग इससे जुड़ेगें जिसका लाभ हमेशा ग्रामीणों को मिलेगा। भाजपा जिला महामंत्री व नगर पंचायत उपाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा की ग्राउंड में लाईट की रोशनी कम है उन्होंने मैदान में नगर पंचायत की ओर से और लाईट लगाने की घोषणा की।

     कार्यक्रम में आयोजन समिती अध्यक्ष राजपुर जनपद अध्यक्ष विनय भगत सहित नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह, सभापति व जिला पंचायत सदस्य रवि प्रताप मरावी,राजपुर मंडल अध्यक्ष जगवंशी यादव,पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल दूबे,उदय यादव, नरेश अग्रवाल, सतीश सिंह, संतोष पांडे, अनिल तिवारी, मनोज बंसल, योगेश यादव,बबलू यादव,संतोष तिवारी पंकज गुप्ता सहित अन्य लीग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन राजा सिंह एवं सावंत त्रिपाठी ने किया।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!