July 24, 2026 |

BREAKING NEWS

प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजाम
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में डीएवी पतरातु के बच्चों ने फिर से रचा कीर्तिमान

राजपुर। मंगलवार को सीबीएसई बोर्ड 10 वीं और 12 वीं के नतीज़े हुए घोषित। डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, पतरातु के बच्चों ने फिर से रचा कीर्तिमान।शत प्रतिशत परिणाम से विद्यालय की गरिमा रही बरकरार।

         ग़ौरतलब है कि अपनी कामयाबी को दुहराते हुए डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, पतरातु के बच्चों ने गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में जीत का परचम लहराया। जहाँ 12 वीं में विज्ञान संकाय से लक्ष्मी यादव ने 80.40 प्रतिशत तथा वाणिज्य संकाय से रानी गुप्ता और अनन्या गुप्ता ने क्रमशः 76.20 और 76.00 प्रतिशत अंको के साथ बड़ी कामयाबी हासिल की है। वहीं 10 वीं में शारदा पैकरा ने 87 प्रतिशत अंक लाकर सबको गौरन्वित किया है। बोर्ड परीक्षा में शानदार तथा शत प्रतिशत परिणाम से विद्यालय परिवार व अभिभावकों के दरम्यान ख़ुशी का माहौल है। बच्चों ने अपनी उपलब्धि का पूरा श्रेय विद्यालय के शिक्षकों को दिया है, जिनके महत्वपूर्ण व उपयोगी मार्गदर्शन से बच्चे बेहतर अंकों के साथ सफल हुए।

          विद्यालय के प्राचार्य आशुतोष झा ने बच्चों की बेशकीमती उपलब्धि पर अपनी ख़ुशियाँ ज़ाहिर करते हुए कहा कि डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, पतरातु ने लगातार अपने बेहतर प्रदर्शन से शिक्षा के उच्च मापदंडों को कायम करने में न सिर्फ सफलता हासिल किया है, बल्कि अपनी शैक्षिक गुणवत्ता से मिल का पत्थर भी साबित हुआ है। साथ ही उन्होंने बच्चों के लिए कहा कि बच्चे अपने लक्ष्य की तरफ़ मज़बूती से कदम बढ़ाएँ तथा आगे भी स्कूल और माता-पिता का नाम रौशन करें। विद्यालय परिवार हमेशा उनके उचित मार्गदर्शन के लिए तत्पर व वचनबद्ध है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!