March 18, 2026 |

BREAKING NEWS

जनपद सभागार में शिक्षा समिति की बैठक,,,विकास खण्ड में प्रथम आने वाले छात्र सहित प्राचार्य का होगा सम्मान…पदीय गरिमा में विपरीत कार्य करने एवँ बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर प्रधानपाठक एवँ सहायक शिक्षक निलंबितप्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर का जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया,,,कोरवा आश्रम में बच्चों के साथ सामूहिक भोज के साथ जिला अस्पताल में मरीजों को फल व भोजन वितरण…अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्यवाही करने के दिए निर्देश,,,राजस्व से जुड़े प्रकरणों का पारदर्शी और समयबद्ध करें निराकरणअफीम की खेती के मामले में पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता,,,गया एवँ झारखंड से दो आरोपी गिरफ्तार…बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत संचालित हो रही मोबाइल मेडिकल यूनिट का सीएमएचओ ने किया औचक निरीक्षणकिसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिवस पर विभिन्न सामाजिक व सेवा कार्यों का आयोजनएनएच 343 में दो ट्रकों की आमने सामने जबरदस्त भिड़ंत,,,दोनों चालक बुरी तरह घायल…आबकारी उड़नदस्ता की टीम ने ड्रोन की मदद से हाईटेक तरीके से की छापामार कार्यवाही,,,दो आरोपी गिरफ्तार…सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ
आस्थाकोरियाखेलछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

फुटबॉल मैच का समापन,,,ग्राम कर्रा के टीम हुई विजयी…

राजपुर। जनपद पंचायत राजपुर अंतर्गत ग्राम जमुनिया में आयोजित फुटबॉल मैच का समापन समारोह उत्साह और रोमांच के बीच सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल शामिल हुए, जिनका ग्रामीणों एवं खिलाड़ियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

      फुटबॉल मैच में फाइनल मुकाबला चिलमाकला (महानपारा) और कर्रा की टीमों के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार कौशल और संघर्ष दिखाते हुए दर्शकों को बांधे रखा। मैच के दौरान कई रोमांचक क्षण देखने को मिले, लेकिन अंततः उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कर्रा की टीम विजयी बनी। खिलाड़ियों ने अपनी टीम भावना, अनुशासन और रणनीति से दर्शकों की जोरदार तालियां बटोरीं।

        कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि आकाश अग्रवाल ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आपसी सहयोग और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करता है। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास करते रहने तथा बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि जनपद स्तर पर खेल सुविधाओं के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ी आगे बढ़ सकें।

       कार्यक्रम में जनपद सदस्य करमसाय, ग्राम कर्रा सरपंच जयंती सरकार, जमुनिया सरपंच श्रीमती संगीता कुजूर, पंचगण और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को शुभकामनाएं दीं और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!