July 22, 2026 |

BREAKING NEWS

बाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेश
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

गणतंत्र दिवस पर अमृत सरोवर तटों पर हुआ ध्वजारोहण,,,स्वच्छता व जल संरक्षण की ली गई शपथ…

विकसित भारत जी रामजी योजना की विस्तार से साझा की गई जानकारी

बलरामपुर/वाड्रफनगर, 26 जनवरी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के अमृत सरोवर तटों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इसी कड़ी में जनपद पंचायत वाड्रफनगर अंतर्गत सभी अमृत सरोवर तटों पर गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रध्वज फहराकर देश की एकता, अखंडता एवं संविधान के प्रति श्रद्धा व्यक्त की गई।


           कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों द्वारा साफ-सफाई, स्वच्छता तथा जल संरक्षण के प्रति सामूहिक शपथ ली गई। सभी लोगों ने अपने ग्राम एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने तथा जल स्रोतों के संरक्षण हेतु निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विकसित भारत-व्हीबी रामजी योजना के अंतर्गत चल रही योजनाओं एवं उनके उद्देश्यों के बारे में उपस्थित जनसमूह को विस्तार से जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों को बताया गया कि योजना ग्रामीण विकास, स्वच्छता, जल संरक्षण एवं आजीविका संवर्धन के माध्यम से देश को विकसित भारत की दिशा में अग्रसर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
     कार्यक्रम में संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, तकनीकी सहायक, स्थानीय ग्रामीणजन एवं समूह की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। सभी ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!