
राजपुर।बासेन। रक्षा गौ सेवा आश्रम, बासेन में 77 वाँ गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष आशीष केशरी ने ध्वजारोहण कर उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।इस अवसर पर आश्रम की अध्यक्ष श्रीमती शोभा यादव सहित गौ सेवा से जुड़े सभी सदस्यगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आश्रम परिवार, गौ सेवकों एवं ग्रामीणों की भारी संख्या में सहभागिता देखने को मिली।

ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान किया गया तथा गौ माता की सेवा व संरक्षण का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने गौ सेवा को सामाजिक दायित्व बताते हुए इसके महत्व पर प्रकाश डाला और राष्ट्र निर्माण में सेवा भाव की भूमिका को रेखांकित किया। कार्यक्रम का समापन आपसी सौहार्द, देशभक्ति के नारों एवं गौ सेवा के संकल्प के साथ किया गया।




