July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

सामाजिक सेवा में मिसाल,राजपुर सर्व नवीन सोनार समाज को सरगुजा संभाग स्तर पर मिला विशेष सम्माननाबालिगों द्वारा वाहन संचालन के विरुद्ध विशेष अभियान,21 प्रकरणों में की गई चालानी कार्यवाहीबाइक चोरी के मामले में तीन अपचारी बालक गिरफ्तारचार लाख की चोरी का खुलासा,चोरी के जेवर मणप्पुरम बैंक में गिरवी रख ली लोन,तीन आरोपी गिरफ्तारबीजेपी अध्यक्ष सड़क हादसे में हुए घायल,झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्तीप्राथमिक वनोपज सहकारी संघ में प्रबंधक के रिक्त पदों पर भर्ती, 3 सितंबर तक आवेदन आमंत्रितअनियमितता पर प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास कोगवार की प्रभारी अधीक्षिका दायित्व से मुक्तदूरस्थ आदिवासी अंचल के किसान पुत्र ने स्वंय से पढ़ाई कर नीट में पाई सफलताकलेक्टर बनीं बच्चों की शिक्षिका, बच्चों से पूछा पाठ एवं पहाड़ा और कराया अभ्यासनौनिहालों के बीच पहुंचीं कलेक्टर, पोषण, शिक्षा और व्यवस्थाओं की बारीकी से की पड़ताल
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

डीएवी स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77 वाँ गणतंत्र दिवस

राजपुरसोमवार को 77वाँ गणतंत्र दिवस के अवसर पर डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, पतरातु में हर्षोल्लास में साथ मनाया गया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि श्रीमती शशिकला भगत की उपस्थिति रहे।

    देश में 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ तब से राष्ट्रीय पर्व के रूप में गणतंत्र दिवस मनाने की परम्परा स्थापित हुई। सबसे पहले राष्ट्रीय तिरंगा ध्वज फहराया गया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई । तत्पश्चात् आदर भाव के साथ राष्ट्रगान, राष्ट्र गीत और अंत में डीएवी गान का क्रमानुसार प्रस्तुति हुई ।    संचालन का दायित्व कक्षा 11वीं की छात्रा सारिका मिश्रा ने संभाला। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेकर अपनी मनमोहक प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध किया। साथ ही भारत सरकार के अंतर्गत सीबीएसई द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी ओलंपियाड 2025-26 में चयनित 6 बच्चों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया । जिसमें शारदा पैकरा, ज्योति यादव, अनुष्का सिंह, आर्ची,अनुराधा गुप्ता और अनुष्ठा गुप्ता शामिल है। इन्होंने उक्त उपलब्धि से विद्यालय और परिवार का मान बढ़ाया ।

     शिक्षक मोहम्मद मनव्वर ने संविधान लागू होने के क्रम पर सारगर्भित और महत्वपूर्ण बातें रखीं तथा वर्तमान सामाजिक परिदृश्य को मद्देनज़र रखते हुए गणतंत्र होने का भाव सभी से साझा किया। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि आज ही के दिन संवैधानिक आधार पर हम गणतंत्र घोषित हुए थे। स्वतंत्रता, समानता, बंधुता और न्याय जैसे आधारभूत सिद्धांतों के साथ-साथ हमें लोकतांत्रिक देश होने का गौरव प्राप्त हुआ था। मुख्य अतिथि श्रीमती शशिकला भगत ने विद्यालय में अध्ययन कर रहे बच्चों के सर्वांगीण विकास तथा उनकी उपलब्धियों पर ख़ुशी ज़ाहिर कीं। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य आशुतोष झा ने सबको धन्यवाद ज्ञापित करते हुए मानवीय मूल्यों के प्रति बच्चों को जागरूक करने का प्रयास किया और बताया कि डीएवी विद्यालय न सिर्फ अपनी शैक्षिक गुणवत्ता के कारण जाना जाता है, बल्कि बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने और उनके बेहतर भविष्य निर्माण के विभिन्न सोपानों को हासिल करने संबंधी गतिविधियों के लिए भी अपना अलग और ख़ास मुकाम रखता है। इस दौरान विद्यालय के समस्त शिक्षकों व गैर-शिक्षकीय कर्मचारियों का प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से बड़ा और महत्वपूर्ण सहयोग बना रहा।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!