July 22, 2026 |

BREAKING NEWS

बाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेश
BalrampurBussinessjashpurJoblifestylepatthalganvpolitics

किसानों एवं समूहों, ग्रामीण उद्यमियों को मिला वित्तीय संबल,मेगा कृषि ऋण आउटरीच कैंप में 4.50 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत एवं वितरित

बलरामपुर किसानों, स्व-सहायता समूहों एवं ग्रामीण उद्यमियों को आवश्यक वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जिले में मेगा कृषि ऋण आउटरीच कैंप का आयोजन किया गया। कैंप के माध्यम से बैंक की जिले की सभी पांच शाखाओं द्वारा कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों से जुड़े पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत ऋण स्वीकृत एवं वितरित किया गया।

कैंप के दौरान किसान क्रेडिट कार्ड, स्व-सहायता समूहों, राइस मिल संचालकों तथा अन्य पात्र हितग्राहियों को उनकी आवश्यकतानुसार ऋण सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। इससे किसानों को खेती-किसानी से संबंधित आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार एवं उद्यमिता को भी बढ़ावा मिलेगा।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बलरामपुर के शाखा प्रबंधक श्री अमन सुरीन ने बताया कि केंद्र शासन द्वारा आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने तथा उद्यमों की वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने के उद्देश्य से आपातकालीन ऋण गारंटी योजना 5.0 लागू की गई है।
योजना के अंतर्गत पात्र खाताधारकों को अतिरिक्त कार्यशील पूंजी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उद्यमों की तरलता संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति हो सके।
उन्होंने बताया कि बैंक द्वारा इस योजना के तहत पात्र उद्यमियों को ऋण स्वीकृत एवं वितरित किया गया है।

जिला अग्रणी प्रबंधक श्री अंकित शर्मा ने बताया कि मेगा कृषि ऋण आउटरीच कैंप के दौरान लगभग 4.50 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत एवं वितरित किया गया। इसमें किसान क्रेडिट कार्ड, स्व-सहायता समूहों को दिए गए ऋणों के साथ-साथ आपातकालीन ऋण गारंटी योजना 5.0 के अंतर्गत लगभग एक करोड़ रुपये के ऋण भी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि किसानों, ग्रामीण उद्यमियों एवं लघु व्यवसायियों को समय पर वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना बैंक की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे विशेष ऋण अभियानों का आयोजन जारी रहेगा।ताकि किसानों, उद्यमियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के अन्य लाभार्थियों तक समयबद्ध एवं सुलभ ऋण मिल सके।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!