July 23, 2026 |

BREAKING NEWS

प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजाम
BalrampurBussinessEducationjashpurlifestylepatthalganvpolitics

किसानों के हितों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन का विशेष अभियान,उर्वरक दुकानों का किया गया सघन निरीक्षण

अनियमितता पर 6 खाद दुकानों को नोटिस, एक पर विक्रय प्रतिबंध एवं एक के लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई जारी

बलरामपुर। खरीफ सीजन के दृष्टिगत रखते हुए किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद एवं बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा कालाबाजारी एवं अनियमितताओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में जिले भर में सतत निगरानी एवं निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत राजस्व एवं कृषि विभाग के संयुक्त दल द्वारा सहकारी समितियों एवं निजी खाद-बीज विक्रेताओं के भंडारण, वितरण की सघन जांच की जा रही है।

इसी क्रम में आज संयुक्त दल द्वारा जिले के सभी विकासखण्डों से कुल 38 उर्वरक दुकानों का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान संयुक्त दल द्वारा उर्वरकों के भंडारण, स्टॉक एवं विक्रय अभिलेखों का संधारण, मूल्य सूची का प्रदर्शन,उर्वरक नियंत्रण आदेश के प्रावधानों के पालन ,लाइसेंस संबंधी दस्तावेजों की जांच की गई।


इस दौरान कुछ दुकानों में अभिलेख संधारण एवं अन्य आवश्यक प्रावधानों में अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। कुल 6 दुकानों को नोटिस जारी किया गया।1 खाद दुकान पर विक्रय प्रतिबंध लगाया गया और 1 दुकान का लाइसेंस विरुद्ध लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई प्रस्तावित है।

        उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि आदान उपलब्ध कराने तथा अवैध भंडारण, कालाबाजारी एवं निर्धारित दरों से अधिक मूल्य पर बिक्री जैसी गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अनियमितता पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!