September 21, 2026 |

BREAKING NEWS

जिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित
आस्थाकोरियाचिकित्साछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

पाँच दिनों बाद भी परिजनों ने शव को लेने से किया इनकार,,,सीएएफ के जवान कर रहे पहरेदारी…

राजपुर। बलरामपुर जिले के कोतवाली थाना पुलिस के कस्टडी में हुए युवक की मौत का मामला सुलझने का नाम नहीं ले रहा है।पाँच दिनों बाद भी परिजनों के द्वारा शव को नही ले जाने के कारण अब भी शव राजपुर के मर्च्युरी में रखा हुआ है और सीएएफ के जवान लगातार मृतक के शव की सुरक्षा में लगे हुए हैं।वहीँ शव को मृतक के गृह ग्राम ले जाने हेतु एम्बुलेंस भी मर्च्युरी के पास खड़ी की गई है।

       बलरामपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में हुए धनंजय ज्वेलर्स में चोरी के मामले में पुलिस ने आठ आरोपी को हिरासत में लिया था।जिसके बाद चोरी के आरोपी की संदिग्ध परिस्थिति में पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। मृतक उमेश सिंह मूलतः सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम नकना का रहने वाला था। मृतक के परिजनों ने डेड बॉडी लेने से इनकार कर देने के बाद सोमवार दिनाँक 10 नवंबर की शाम तकरीबन 6:30 बजे पुलिस की टीम ने डेड बॉडी को बलरामपुर जिले के राजपुर स्थित मरच्ययूरी में फ्रीजर में रखवाया है। आज दिनाँक 14 नवंबर तक मृतक की शव को लेने परिजन नहीं पहुंचने के कारण पिछले चार दिनों से राजपुर स्थित मर्च्युरी में रखा गया है।वहीँ शव को उसके गृह ग्राम ले जाने हेतु एम्बुलेंस भी खड़ी की गई है। मृतक के शव की शुरक्षा में सीएएफ की चौथी बटालियन लगातार दस जवान दो शिफ्टों में दिन रात लगी हुई है।वहीँ मामले की गंभीरता को देखते हुए लगातार पुलिस के उच्च अधिकारी भी इस पर अपनी नजर बनाए हुए हैं।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!