November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

सामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्तमैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्या
आस्थाकोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

बलरामपुर ज्वेलरी दुकान में चोरी के आरोपी मृतक युवक की शव लेकर पुलिस हुई सीतापुर रवाना

राजपुर। बलरामपुर जिले के कोतवाली थाना पुलिस के कस्टडी में हुए युवक की मौत का मामला अब सुलझता नजर आ रहा है।पुलिस ने शुक्रवार को देर शाम राजपुर के मर्च्युरी में रखे शव को लेकर सीतापुर के लिए रवाना हो गई है।

       बलरामपुर जिले में धनंजय ज्वेलर्स शॉप में हुई चोरी के मामले में पुलिस के द्वारा पकड़े गए एक आरोपी की पुलिस कस्टडी में मौत होने के बाद विगत छः दिनों से मामला गर्माया हुआ था। चोरी के आरोपी युवक उमेश सिंह के मौत के बाद परिजनों द्वारा शव को लेने से इनकार करने के बाद मामला काफी तूल पकड़ लिया था जिसके बाद शुक्रवार की देर शाम मृतक युवक की डेड बॉडी को पुलिस राजपुर से सीतापुर की ओर लेकर रवाना हुआ है।

    बलरामपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में हुए धनंजय ज्वेलर्स में चोरी के मामले में पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए गए चोरी के आरोपी की संदिग्ध परिस्थिति में पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी।जिसके बाद मृतक उमेश सिंह के परिजनों ने डेड बॉडी लेने से इनकार कर देने के बाद सोमवार दिनाँक 10 नवंबर की शाम तकरीबन 6:30 बजे पुलिस की टीम ने डेड बॉडी को बलरामपुर जिले के राजपुर स्थित मरच्ययूरी में फ्रीजर में रखवाया था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिनाँक 14 नवंबर शुक्रवार की देर शाम करीब साढ़े छः बजे के करीब मृतक की शव को लेकर पुलिस सीतापुर के लिए रवाना हो गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस शव को सीतापुर के मर्च्युरी में कड़ी सुरक्षा के बीच रखी है जिससे शनिवार को सुबह अधिकारियों की उपस्थिति में परिजनों को सौंपी जाएगी।परिजनो द्वारा पिछले एक सप्ताह से शव नही लेने के कारण मृतक का शव राजपुर स्थित मर्च्युरी में रखा गया था।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!