September 21, 2026 |

BREAKING NEWS

जिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनरायपुरलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

फर्जी डीएसपी बनकर लाखों रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजपुर/कुसमी। अपने आप को पुलिस अधिकारी बताकर, पीड़िता के बच्चों को पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर  7200000/- (बहत्तर लाख रूपये) की ठगी करने वाले फर्जी डीएसपी आरोपी संतोष कुमार पटेल को मध्यप्रदेश के सीधी जिले से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

       पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी संतोष कुमार पटेल,पिता रविनाथ पटेल उम्र 29 वर्ष सा० पड़खुरी पचोखर थाना चुरहट जिला सीथी मध्यप्रदेश जो वर्ष 2016 में ए. साई कंपनी के द्वारा सामरी, जलजली एवं श्रीकोट के पेटी में रोड निर्माण का काम लिया था जिसका रोड निर्माण का काम चल रहा था। ए.साई कंपनी में आरोपी जे.सी.बी. ऑपरेटर का काम करता था। वर्ष 2016-2017 में जब सामरी जलजली रोड बन रहा था उस समय ए. साई. कपनी को कैंप कुसमी सामरी रोड में ग्राम गजाधरपुर के पास लगा था। वही पर कैंप लगा कर सभी ड्राईवर हेल्फर लोग रहते थे। कैंप से लगा हुआ जंगल में ग्राम कंजिया निवासी ललकी बाई बकरी चराने आती थी। उसी समय सन् 2016-2017 जान पहचान हुआ। तब आरोपी संतोष कुमार पटेल अपना मोबाइल नंबर 9302084236 ललकी बाई को दिया था और ललकी बाई का मोबाइल नंबर-6260528735 में बातचीत करता था। प्रार्थिया ललकी बाई से बात करते करते अपने विश्वास में बातचीत करते रहता था। सामरी, जलजली एवं श्रीकोट रोड निर्माण कार्य के दौरान सन् 2016 से 2021 तक आरोपी संतोष कुमार पटेल जे. सी. बी. ऑपरेटर का काम किया। उसके बाद अपने घर ग्राम पड़खुडी चला गया। घर जाने के बाद आरोपी ललकी बाई को बोला कि मेरा म.प्र. पुलिस में डी.एस.पी का नौकरी लग गया है। तुम्हारा दोनों बच्चों का पुलिस में अच्छे पद पर नौकरी लगा दूंगा पर पैसा लगेगा। मेरा भी पैसा देकर नौकरी लगवाया हूं। झूठ बोलकर आरोपी के द्वारा प्रार्थिया ललकी बाई को अपने यूनियन बैंक के खाता क्रमांक 396202010055766 में उसके खाता नंबर से एवं आरोपी के संतोष कुमार पटेल अपने मोबाइल नंबर 9302084236 में फोन पे के माध्यम से वर्ष 2018 से वर्ष 2025 तक विभिन्न किस्तों में झूठ बोलकर ललकी बाई के बच्चों को नौकरी लगवाने एव पत्नी का तबियत, कभी बहन का तबियत खराब है बोलकर रूपये पैसे की माग कर कुल 7200000/- रूपये की ठगी किया गया है। मामले में थाना कुसमी को शिकायत प्राप्त होने पर थाना कुसमी में धारा 318(2),319(2),336(3),340 बी. एन एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान थाना कुसमी से टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी हेतु मध्यप्रदेश रवाना किया गया। टेक्निकल जानकारी के आधार पर आरोपी संतोष कुमार पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ करने द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

      इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि. विरासत कुजूर, स.उनि रमेश तिवारी, सउनि दीपक बड़ा, आर धीरेन्द्र चंदेल का सराहनीय योगदान रहा है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!