September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिसरगुजासीतापुरसुरजपुर

सीएम हेल्पलाइन में शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई,वार्ड पार्षद ने जताई कड़ी नाराजगी

राजपुर। नगर पंचायत राजपुर के वार्ड क्रमांक 06 के पार्षद विश्वास कुमार गुप्ता ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद आज तक समस्या का समाधान नहीं होने पर कड़ा विरोध जताया है।

         उन्होंने बताया कि उनका निवास वार्ड क्रमांक 07 में स्थित है, जो अंबिकापुर रामानुजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग 343 के किनारे है। यहां नाली निर्माण का मलबा पिछले चार माह से पड़ा हुआ है। इससे उनके परिवार सहित स्थानीय नागरिकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत कार्यालय आने-जाने वाले लोगों को भी इसी मार्ग से गुजरने में दिक्कतें हो रही हैं। पार्षद विश्वास कुमार गुप्ता ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने 30 जून को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत दर्ज हुए 15 दिन से अधिक समय बीत जाने के बावजूद न तो मलबा हटाया गया और न ही शिकायत का संतोषजनक निराकरण किया गया।

        उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई नहीं होती है, तो आम जनता का इस व्यवस्था पर विश्वास कम होना स्वाभाविक है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से शीघ्र मलबा हटाकर आमजन की समस्या का समाधान करने तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने की मांग की है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!