November 4, 2026 |

BREAKING NEWS

मैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्यापटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

अंतर्राज्यीय सीमा पर कलेक्टर का निरीक्षण,कोरंधा थाना एवं चेकपोस्ट का किया अवलोकन

सुरक्षा प्रबंधन एवं जांच व्यवस्था का लिया जायजा

बलरामपुर। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने विकासखंड कुसमी के अंतर्राज्यीय सीमा पर स्थित कोरंधा चेकपोस्ट एवं पुलिस थाना का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं, सुरक्षा व्यवस्था, कार्यालयीन अभिलेखों के संधारण तथा साफ-सफाई का जायजा लिया।
कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने थाना प्रभारी से क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अंतर्राज्यीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था, नियमित गश्त एवं वाहनों की जांच संबंधी जानकारी ली। उन्होंने थाना के अंतर्गत अभिलेखों का अवलोकन करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने आम नागरिकों की शिकायतों का त्वरित एवं संवेदनशीलता के साथ निराकरण करने को कहा। इस दौरान कलेक्टर ने विवेचक कक्ष, मोहर्रिर कक्ष, पुरूष एवं महिला बंदी कक्ष सहित अन्य कक्षों का अवलोकन भी किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सीमावर्ती क्षेत्रों में वाहनों की नियमित जांच, संदिग्ध एवं अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते हुए नियंत्रण सुनिश्चित को कहा। उन्होंने अंतर्राज्यीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ रखते हुए सतर्कता के साथ कार्य करने की बात कही।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!