September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
AccidentBalrampurEducationHelthjashpurlifestylepatthalganv

जंगल मे गए दंपति पर हाथी ने किया हमला हुई मौत,,,वन विभाग ने दी तात्कालिक सहायता राशि…

राजपुर। थाना क्षेत्र के कुंदी कला गांव में सुबह सुबह हृदय विदारक घटना घट गई।अपने नित्य कर्म के लिए पास के जंगल में गए दंपती को हाथी ने कुचल कर मार डाला।घटना की जानकारी लगते ही तत्काल राजपुर पुलिस एवँ वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची और आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

   घटना सुबह 5:45 की बताई जा रही है कुंदी कला बाँधपारा निवासी 65 वर्षीय जूठन राम पिता नान साय एवँ उसकी 56 वर्षीय पत्नी सुंदरी बाई रोज की तरह सुबह अपने नित्य कर्म के लिए पास के ही जंगल में गए हुए थे तभी जंगल में विचार रहे हाथी ने दोनों को कुचलकर मार डाला। घटना की जानकारी लगते ही राजपुर पुलिस की टीम एवं वन विभाग के अधिकारी एसडीओ रविशंकर श्रीवास्तव रेंजर अजय वर्मा डिप्टी रेंजर मालती माँझी सहित उनकी टीम मौके पर पहुंचकर जाँच में जुट गई है।

    राजपुर वन परिक्षेत्राधिकारी अजय वर्मा ने बताया कि दिनांक 8 जून सोमवार को समय सायं सात बजे 05 हाथियों का दल सूरजपुर वनमण्डल से कल्याणपुर की ओर होते हुए वन परिक्षेत्र राजपुर के अखोरा,जवाखांड विचरण करते हुए ग्राम-कुन्दी की ओर आया। जिसमे हाथियों के दल से 01 हाथी अलग होकर कक्ष क्रमांक पी 2740 में विचरण कर रहा था। ग्राम कुन्दीकला निवासी पति पत्नि को सुबह 5:00 बजे उसके नाती द्वारा बाहर जाने हेतु मना करने के पश्चात् भी नित्य की भांति जंगलों की सुरक्षा एवं शौच के लिए घर से बाहर लगभग 200 मीटर जंगल की ओर गए थे। उन्होंने बताया कि मृतक जुठन को कक्ष क्रमांक पी 2740 से सटे कच्ची रोड पर एवं उनकी पत्नि सुन्दरी बाई को उसी कच्ची रोड से 10 मीटर दूर जंगल के अंदर 01 लोनर हाथी द्वारा कुचलकर मार डाला है।

वन परिक्षेत्राधिकारी अजय वर्मा ने बताया कि जंगली हाथियों की निगरानी एवं ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने की समझाईस एवँ मुनादी हेतु वन कर्मचारी एवं हाथी मित्रदल के 05 सदस्यों द्वारा घटना क्षेत्र में दिनांक 08.06.2026 को सायं काल से पुरी रात लगातार भ्रमण कर ग्रामीणों को समझाईस एवं हाथियों की निगरानी किया जा रहा था। हाथी प्रभावित ग्रामों में वन अधिकारी / कर्मचारी द्वारा लगातार ग्रामीणों से अपील जा रही है, कि जंगली हाथियों के प्रवास के समय अनावश्यक भीड़ ना करें एवं जंगल की ओर ना जावें साथ ही जंगली हाथियों के आने पर तत्काल वन विभाग को सूचित करें।

उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को तत्कालिक सहायता राशि 25-25 हजार रुपये तत्कालीक सहायता राशि प्रदाय की गई है एवं शेष 575000-575000 की मुआवजा राशि शव परीक्षण उपरांत नियमानुसार कार्यवाही पूर्ण कर प्रदाय की जावेगी।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!