November 3, 2026 |

BREAKING NEWS

मैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्यापटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान
आस्थाकोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

बलरामपुर में यातायात व्यवस्था दुरूस्त करने हुई कवायद तेज,,,मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं यातायात प्रभारी बलरामपुर निकले शहर की व्यवस्था बनाने…

बलरामपुर। दिनांक 24 दिसंबर को पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के निर्देश में, एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विष्व दीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन में मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रणव राय एवं यातायात प्रभारी विमलेश कुमार देवांगन द्वारा यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने हेतु बलरामपुर मुख्यालय के दुकान के सामने लगे सामानों को हटाने हेतु पैदल मार्च करते हुए सभी दुकान संचालकों को समझाईश दिया गया।

         उन्होंने दुकानदारों को समझाईस देते हुए कहा कि अपने सामान सड़कों तक फैलाकर ना लगाए जिससे यातायात व्यवस्था में अवरोध उत्पन्न ना हो एवं आवागमन सूचारू रूप से चल सके। पैदल मार्च के दौरान यातायात प्रभारी विमलेश कुमार देवांगन द्वारा बस, ट्रक, पीकप, ऑटो संचालको समझाईस दि गई, कि वे ‘‘नो पार्किंग’’ वाले स्थानों में अपने वाहनों को खड़ी ना करें। बस/ऑटो चालकों को अपनी बसों में सुरक्षा उपकरणों के साथ सी.सी.कैमरा, फर्स्ट एड किट बॉस, किराया भत्ता सुची लगाने निर्देषित किया गया। बस/ऑटो में चालक को निर्धारित गणवेष धारण कर वाहन चलाने, ऑटो को निर्धारित स्थानों पर ही खडी करने, क्षमता से अधिक सवारी नही बैठाने, वाहन संबंधी सभी दस्तावेज को अपने पास रखने,तथा यातायात के नियमों एवं संकेतो का पूर्ण रूप से पालन करने हेतु समझाईश दिया गया। उपरोक्त पैदल मार्च चांदो चौक से पोस्ट ऑफिस चांदो रोड तक एवं चांदो चौक से चौपाटी तक रहा। इस कार्यवाही में नगर पालिका परिषद बलरामपुर एवं यातायात बलरामपुर से टीम साथ रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!