
राजपुर। ग्राम खोडरो में किसानों की बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से किसानों के चेहरे में खुशी है।अब किसानों को बिजली की समस्या से जूझना नही पड़ेगा।राज्य शासन ने 33/11 केवी का सब स्टेशन निर्माण कार्यो की मंजूरी के बाद सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने करोड़ो की लागत से बनने वाली सब स्टेशन का लोकार्पण किया।

दिनांक 24 दिसंबर मंगलवार को 33/11 केवी खोडरो सबस्टेशन का लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया।लगभग 2 करोड की लागत से बनाया गए इस सबस्टेशन का लोकार्पण सरगुजा सांसद चिंतामणि महराज के मुख्य अतिथि एवं सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा के अध्यक्षता तथा मंडल अध्यक्ष और जनपद सदस्यों की उपस्थित में किया गया। इस 11 केवी के सबस्टेशन से निकलने वाले 3 फीडरो के माध्यम से 18 ग्रामों के कुल 6500 उपभोक्ताओं को विद्युत की आपूर्ति से किया जा रहा है। पूर्व मे 1 फीडर से विद्युत की आपूर्ति की जाती थी जिससे लोड और वोल्टेज और बार बार विद्युत आपूर्ति में बाधा की समस्या बनी रहती थी अब नए सबस्टेशन बनने से 28 ग्रामों में विद्युत आपूर्ति बाधा की समस्या खत्म होगी और लो वोल्टेज की समस्या खत्म होगी। किसानों को पंप में पर्याप्त वोल्टेज मिलने से किसान अब अपने खेतों की सिंचाई आसानी से कर सकेंगे।नए सब स्टेशन के प्रारंभ होने से किसानों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।


