July 27, 2026 |

BREAKING NEWS

सूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तारउत्कर्ष योजना अंतर्गत 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग निरस्त,काउंसलिंग संबंधी नई सूचना पृथक से होगी जारीग्राम उधवाकठरा राजस्व सर्वेक्षण उपरांत अतिक्रामकों की सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,7 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्तियुवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआतनव नियुक्त दो एल्डरमैनों ने ली पद व गोपनीयता की शपथसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूल
आस्थाकोरियाखेलगैजेट्सचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

जनपद सदस्य ने एनएच 343 सड़क के नवीनीकरण के सर्वे को लेकर उठाये सवाल,,कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन,,,मरम्मत नहीं होने पर करेंगे चक्का जाम…

राजपुर। अम्बिकापुर से रामानुजगंज जाने वाली एनएच 343 मुख्य सड़क के बदहाली को लेकर जनपद सदस्य नीरज तिवारी लगातार अपनी आवाज उठा रहे हैं।इस तारतम्य में इस सड़क के नवीनीकरण करण में हो रही लेट लतीफी को लेकर कलेक्टर के नाम अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।


           ज्ञापन में जनपद सदस्य नीरज तिवारी ने कहा कि अम्बिकापुर से रामानुजगंज एन एच 343 सड़क वर्षों से खराब है रोड नवीनीकरण के लिए होने वाले सर्वे के बाद की प्रक्रिया भी पूर्ण कर ली गई थी सड़क पर पड़ने वाले घर जमीन के प्रभावितों को मुआवजा वितरण भी किया जा चुका है। फिर भी विभागीय अधिकारियों के लापरवाही का नतीजा है सड़क निर्माण के लिए आधे अधूरे सर्वे हाथी कारीडोर नहीं होने की वजह से टेंडर प्रक्रिया में लेट लतीफी हो रही है जिसका खामियाजा इस 110 किलोमीटर की सड़क पर चलने वाले हजारों लोगों को अपनी जान माल के नुकसान के रूप में उठाना पड़ता है। जनता का उपयोग सरकार सिर्फ सत्ता पाने तक ही कर रही है उसके बाद उनको मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं की ओर किसी भी चुने हुए जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षण नही होने की स्थिति में उन्हें दर दर भटकना पड़ रहा है। सड़क नवीनीकरण या इसपर सुधार के लिए आज तक किसी भी सत्ता धारी नेताओं ने कोई भी पहल करना उचित नहीं समझा है जो बड़े दुर्भाग्य की बात है। सड़क निर्माण के लिए संबंधित विभाग सहित जिले के कलेक्टर महोदय से भी पत्र के माध्यम से खराब जर्जर सड़क को बनाने आग्रह किया गया था पर जनहित के कार्यों की ओर किसी का भी ध्यान नहीं जाता है सड़क इतनी जर्जर स्थिति में है को आए दिन सड़क पर चलने वाले छोटे बड़े वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे है। सड़क सुधार नहीं होने की स्थिति में आगामी 7 तारीख को राजपुर के नौकी मोड़ के पास सांकेतिक चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

वन विभाग के कारण फँसा पेंच :- वन विभाग के द्वारा एनएच् सड़क नवीनीकरण के लिए सभी प्रस्ताव मंत्रालय को भेज दिए गए है नवीन सड़क स्वीकृति भी मिल चुकी है पर उक्त सड़क पर वन क्षेत्र व रिजर्व फारेस्ट होने की वजह से वन विभाग से मिलने वाला अनापत्ति प्रमाणपत्र की आवश्यकता है पर विभाग द्वारा अनापत्ति प्रमाणपत्र संबंधित सड़क मंत्रायल को प्राप्त नहीं हो सका है जिसकी वजह से उक्त सड़क के नवीनीकरण का कार्य अधर में फँसा हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!