September 23, 2026 |

BREAKING NEWS

सरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेलनाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा भारी,अभिभावकों का कोर्ट में होगा पेशीजिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्तजिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तार
आस्थाकोरियाखेलगैजेट्सचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

जनपद सदस्य ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र,,,सड़क मार्ग से राजपुर आने का किया आग्रह…

राजपुर। आगामी 07 सितंबर को राजपुर में जनमन कार्यक्रम आयोजित है जिसमे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आगमन होना है।मुख्यमंत्री का आगमन को लेकर जनपद सदस्य ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सड़क मार्ग से आने का आग्रह किया है।
          जनपद सदस्य नीरज तिवारी ने मुख्यमंत्री को पत्र के माध्यम से राष्ट्रीय राजमार्ग 343 की दयनीय स्थिति से अवगत कराते हुए कहा है कि अम्बिकापुर से रामानुजगंज तक 110 कि.मी. राष्ट्रीय राजमार्ग क्र.-343 की हालत बहुत ही दयनीय हो चुकी है, सड़क पर बड़े-बड़े जानलेवा गड्ढे हो गये हैं, जो विभागीय लापरवाही के कारण भरे नहीं जा रहे हैं, और कहीं भरे भी जा रहे हैं तो बड़े-बड़े बोल्डर पत्थरों से भरे जा रहे हैं। जिसके कारण दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है, लोग आये दिन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं, गाड़ियों के टायर फट रहे हैं, लोगों को जान-माल की हानि हो रही है, एवं इस सड़क में पड़ने वाले गागर, गेऊर, महान आदि के पुल के साथ छोटे-छोटे पुल-पुलिया पर बड़े- बड़े जानलेवा गड्ढे हो गए हैं, जिनके स्थाई मरम्मत की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिसकी वजह से भविष्य में बड़ी दुर्घटना की संभावनाएं बनी हुई हैं। जिनके मरम्मत के लिए कलेक्टर बलरामपुर, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) राजपुर सहित सम्बंधित विभाग को कई बार आवेदन प्रेषित कर निवेदन किया जा चुका है।
जनपद सदस्य ने कहा कि बड़े ही हर्ष की बात है कि दिनांक 07/09/2024 को जनमन कार्यक्रम के तहत आपका आगमन बलरामपुर-रा.गंज जिले के राजपुर में हो रहा है, बेहतर होता कि आपका आगमन अम्बिकापुर से राजपुर तक सड़क मार्ग से होता तो इस सड़क से आवागमन करने वाले लोगों के तकलीफ एवं परेशानियों का एहसास आपको भी हो सकता।


             उन्होंने आम जनमानस की ओर से मांग की है कि तत्काल राष्ट्रीय राजमार्ग क्र. 343 का संतोषजनक मरम्मत कार्य कराकर आवागमन हेतु सुलभ कराने की कृपा करें।
             आपको बताते चले कि इन दिनों राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति बेहद ही जर्जर हो चुकी है।आये दिन दुर्घटना हो रही है।इस सड़क पर मंत्री विधायक से लेकर बड़े बड़े अधिकारियों का भी आना जाना लगा रहता है फिर भी सड़क पर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!