September 23, 2026 |

BREAKING NEWS

सरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेलनाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा भारी,अभिभावकों का कोर्ट में होगा पेशीजिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्तजिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तार
आस्थाकोरियाखेलगैजेट्सचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

शिविरों के माध्यम से पहाड़ी कोरवाओं से किया जा रहा परस्पर संवाद,,,जीवन स्तर को सुधारने एवं मुख्य धारा से जोड़ने दी जा रही योजनाओं की जानकारी…

बलरामपुर। कलेक्टर रिमिजियुस एक्का के मार्गदर्शन में जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति समूहों के लोगों को लाभ दिलाने हेतु प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत प्राथमिकता से कार्य किया जा रहा है। इसके अंतर्गत जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों में जागरूकता एवं शासकीय योजनाओं की संतृप्ति हेतु आईईसी कैंपेन की शुरुआत की गई है। जहां पीवीटीजी बस्तियों तक बुनियादी सुविधाओं और सेवाओं को पहुंचाकर उनकी सामाजिक, आर्थिक स्थितियों में सुधार के उद्देश्य से आयोजित शिविरों में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित एवं पात्र सभी हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है।

            इसी कड़ी विकासखण्ड बलरामपुर के ग्राम पंचायत खटवा बरदर, राजपुर के ग्राम बरियों, शंकरगढ़ के ग्राम सरिमा तथा कुसमी के ग्राम पंचायत चौनपुर में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के निर्वाचित जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।
            विकासखण्ड राजपुर के ग्राम पंचायत बरियों में आयोजित शिविर में सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा सहित क्षेत्र के निर्वाचित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए। उपस्थित अतिथियों ने विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के लोगों से उनकी समस्याओं के संबंध में सीधा संवाद कर उन्हें केन्द्र एवं राज्य शासन की योजनाओं का लाभ उठाने प्रेरित किया। शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा शासन के जनकल्याणकारी एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान करने स्टॉल लगाया गया था। साथ ही उपस्थित अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की जानकारी भी दी। स्टॉल के माध्यम से विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों को शासकीय योजनाओं की महत्वता को बताते हुए के राशन कार्ड, आधार कार्ड, पैंन कार्ड, बैंक खाता, आवास , नल-जल योजना, किसान क्रेडिड कार्ड के संबंध में जानकारी देते हुए अवगत करा लाभ भी दिया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य कैंप का भी आयोजन किया। जिसमें पीव्हीटीजी परिवार के सदस्यों का बीपी, शुगर, सिकल सेल, खून जांच सहित अन्य जांच कर निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।
                 इस अवसर पर आयोजित शिविरों में जनप्रतिनिधियों द्वारा पीएम जनमन अंतर्गत पीवीटीजी हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया गया। सिकल सेल जांच, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, क्रेडिट कार्ड, पीएम जनधन योजना, पेंशन, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, राशनकार्ड, पीएम मातृ वंदन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, जाति प्रमाण पत्र जारी किया गया। इस अवसर पर संबंधित क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी व ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!