September 24, 2026 |

BREAKING NEWS

दीपावली, छठ, क्रिसमस व नववर्ष पर पटाखा विक्रय के लिए लाइसेंस हेतु केवल सेवा सेतु केंद्र से ऑनलाइन आवेदन, मैन्युअल आवेदन होंगे अमान्यकलेक्टर ने की नक्सल पुनर्वास नीति की समीक्षा,आत्मसमर्पितों के उत्थान को प्राथमिकता, योजनाओं से शीघ्र जोड़ें: कलेक्टरकरमा पूजा के दौरान विवाद,युवक पर टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तारसरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेलनाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा भारी,अभिभावकों का कोर्ट में होगा पेशीजिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्त
आस्थाकोरियाखेलगैजेट्सचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

मंत्री व विधायक ने राजपुर में आयोजित होने वाले मेगा इवेंट कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण,,,कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

राजपुर। 7 सितंबर को पीएम जन मन योजना की मेगा इवेंट कार्यक्रम राजपुर महुआपारा के हाई मैदान में आयोजित है जिसमे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल होंगे।कार्यक्रम को लेकर भव्य तैयारी की जा रही है।इस तारतम्य में सोमवार को कृषि मंत्री रामविचार नेताम सहित सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा एवं बलरामपुर कलेक्टर सहित अन्य उच्च अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।
    आगामी 7 सितंबर को राजपुर के महुआपारा हाई स्कूल मैदान में पीएम जन मन योजना का मेगा इवेंट कार्यक्रम आयोजित है।प्रधानमंत्री की इस वर्चुअल पीएम जन मन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल होंगे।राजपुर में मुख्यमंत्री की आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां की जा रही है।मैदान में लगभग चालीस हजार से ज्यादा लोगो के बैठने की व्यवस्था बनाई जा रही है इसके लिए पूरे मैदान में डोम की व्यवस्था की जा रही है।वहीँ कार्यक्रम स्थल पर सभी विभागों के स्टाल भी लगाई जाएगी।


आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग मंत्री रामविचार नेताम ने राजपुर अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान महुआपारा में पीएम जनमन अंतर्गत आयोजित होने वाले मेगा इवेंट कार्यक्रम स्थल का अवलोकन किया। तत्पश्चात् उन्होंने अधिकारियो की बैठक लेकर साैंपे गए दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करने को कहा, साथ ही कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
           इस दौरान सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा, कलेक्टर रिमिजियुस एक्का, अनुविभागीय अधिकारी राजपुर राजीव जेम्स कुजूर, तहसीलदार यशवंत सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल,जिला महामंत्री संजय सिंह पुर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शिवनाथ यादव प्रवीण अग्रवाल विधायक प्रतिनिधि शिवनाथ जायसवाल संतोष पांडे राजेश यादव सहित अन्य गणमान्य नागरिक व अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!