March 18, 2026 |

BREAKING NEWS

जनपद सभागार में शिक्षा समिति की बैठक,,,विकास खण्ड में प्रथम आने वाले छात्र सहित प्राचार्य का होगा सम्मान…पदीय गरिमा में विपरीत कार्य करने एवँ बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर प्रधानपाठक एवँ सहायक शिक्षक निलंबितप्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर का जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया,,,कोरवा आश्रम में बच्चों के साथ सामूहिक भोज के साथ जिला अस्पताल में मरीजों को फल व भोजन वितरण…अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्यवाही करने के दिए निर्देश,,,राजस्व से जुड़े प्रकरणों का पारदर्शी और समयबद्ध करें निराकरणअफीम की खेती के मामले में पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता,,,गया एवँ झारखंड से दो आरोपी गिरफ्तार…बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत संचालित हो रही मोबाइल मेडिकल यूनिट का सीएमएचओ ने किया औचक निरीक्षणकिसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिवस पर विभिन्न सामाजिक व सेवा कार्यों का आयोजनएनएच 343 में दो ट्रकों की आमने सामने जबरदस्त भिड़ंत,,,दोनों चालक बुरी तरह घायल…आबकारी उड़नदस्ता की टीम ने ड्रोन की मदद से हाईटेक तरीके से की छापामार कार्यवाही,,,दो आरोपी गिरफ्तार…सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ
आस्थाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

महतारी वंदन योजना के सतत निगरानी एवं समीक्षा हेतु जिला स्तरीय,नगरीय निकाय एवं विकासखंड स्तरीय समिति गठित…

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग रायपुर के आदेशानुसार महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार परिवार के निर्णय में उनकी भूमिका सुदृढ़ करने हेतु महतारी वंदन योजना लागू की गई है। योजना के सतत निगरानी एवं समीक्षा हेतु जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। जिसमें कलेक्टर, अध्यक्ष तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, उपसंचालक समाज कल्याण, लीड बैंक मैनेजर, समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत समस्त मुख्य नगर पालिका अधिकारी, जिला ई गवर्नेंस मैनेजर सदस्य, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास सदस्य सचिव होंगे।
इसी प्रकार महतारी वंदन योजना से संबंधित नगरीय निकाय क्षेत्र की प्राप्त आपत्तियों के निराकरण हेतु नगरीय निकाय स्तरीय समिति का गठन किया गया है, जिसमें तहसीलदार, अध्यक्ष, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, सदस्य एवं परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास सदस्य सचिव होंगे। ग्राम पंचायत क्षेत्र स्तर पर योजना से संबंधित प्राप्त आपत्तियों के निराकरण हेतु विकास खंड स्तरीय समिति का गठन किया गया है, जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, अध्यक्ष, तहसीलदार/नायब तहसीलदार, सदस्य तथा परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास सदस्य सचिव होंगे।

महतारी वंदन योजना से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु जिला प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी :-  महतारी वंदन योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी एवं समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। जिला स्तर पर श्री अमेंद्र कश्यप डाटा एंट्री ऑपरेटर हेल्पलाइन नंबर 9993341600 ,श्री सत्यनारायण यादव डाटा एंट्री ऑपरेटर 9399100356, विकासखंड बलरामपुर अंतर्गत श्रीमती बलवंती तिर्की परियोजना अधिकारी 7974264045, श्री अमर तरफदार डाटा एंट्री ऑपरेटर 99 77907160, विकासखंड राजपुर अंतर्गत श्रीमती अमृता भगत परियोजना अधिकारी 706750 8639, श्री लालता प्रसाद डाटा एंट्री ऑपरेटर 9713035735, विकासखंड शंकरगढ़ अंतर्गत श्री राहुल सिंह परियोजना अधिकारी 9685999669, श्री विष्णु यादव डाटा एंट्री ऑपरेटर 916570 2407, विकासखंड कुसमी अंतर्गत श्रीमती अन्नपूर्णा गुप्ता प्रभारी परियोजना अधिकारी 7999351960, मोहम्मद नजमुस उद्दीन डाटा एंट्री ऑपरेटर 8120047806, विकासखंड रामचंद्रपुर श्री विनय कुमार यादव परियोजना अधिकारी 7987381564, श्री दुलाल दास डाटा एंट्री ऑपरेटर 9754131646, विकासखंड वाड्रफनगर अंतर्गत श्रीमती सुजीता पटेल प्रभारी परियोजना अधिकारी 9617609413, श्री राजधानी आयम डाटा एंट्री ऑपरेटर हेल्प लाइन न.7879222039, विकासखंड रघुनाथ नगर अंतर्गत श्रीमती कमलावती मरावी प्रभारी परियोजना अधिकारी 7999925997, श्री चंद्रकेश साहू डाटा एंट्री ऑपरेटर हेल्प लाइन न.9584502947 है साथ ही महतारी वंदन योजना के विभागीय समन्वय हेतु श्री बसंत मिंज जिला कार्यक्रम अधिकारी मोबाइल नंबर 7974543179 को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी तक पात्र महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपए डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा भुगतान :- राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर रिमिजियुस एक्का के मार्गदर्शन में आज से महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य की स्थानीय निवासी एवं विवाहित महिला पात्र होगें। आवेदन के कैलेण्डर वर्ष अर्थात जिस वर्ष आवेदन किया जा रहा है, उस वर्ष की 1 जनवरी को विवाहित महिला की आयु 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिला भी योजना के लिए पात्र होंगी। योजना अंतर्गत पात्र महिला को प्रतिमाह 1000 रुपए का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा। सामाजिक सहायता कार्यक्रम, विभिन्न पेंशन योजनाओं से पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाओं को 1000 रुपए से कम पेंशन राशि प्राप्त होने से शेष अंतर की राशि का भुगतान किया जाएगा। महतारी वंदन योजना अंतर्गत 5 फरवरी 2024 को ऑनलाइन व ऑफलाईन आवेदन का पंजीयन प्रारंभ हो चुका है। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2024 हैं। अनन्तिम सूची 21 फरवरी 2024 को जारी की जाएगी, अनन्तिम सूची पर आपत्ति 21 से 25 फरवरी 2024 तक की जा सकती है। आपत्ति का निराकरण 26 से 29 फरवरी 2024 तक किया जाएगा। अंतिम सूची का प्रकाशन 1 मार्च 2024 को होगा एवं स्वीकृति पत्र 5 मार्च 2024 को जारी होगा तथा पात्र महिला हितग्राही को राशि का अंतरण 8 मार्च 2024 को किया जाएगा।
महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए पात्र महिलाएं ऑनलाईन पोर्टल  (https://www.mahtarivandan.cgstate.gov.in)  महतारीवंदन डॉट सीजी स्टेट डॉट जीओवी डॉट इन तथा मोबाईल एप के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। इसके अलावा आंगनबाड़ी केन्द्र, ग्राम पंचायत सचिव (ग्राम प्रभारी), बाल विकास परियोजना कार्यालय एवं नगरीय क्षेत्रों में वार्ड प्रभारी के लॉगिन आईडी से आवेदन किया जा सकता है। आवेदन पत्र भरने की सम्पूर्ण प्रक्रिया निशुल्क होगी। आवेदन प्रपत्र ग्राम पंचायत, वार्ड कार्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र, परियोजना कार्यालय के माध्यम से कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!