March 18, 2026 |

BREAKING NEWS

जनपद सभागार में शिक्षा समिति की बैठक,,,विकास खण्ड में प्रथम आने वाले छात्र सहित प्राचार्य का होगा सम्मान…पदीय गरिमा में विपरीत कार्य करने एवँ बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर प्रधानपाठक एवँ सहायक शिक्षक निलंबितप्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर का जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया,,,कोरवा आश्रम में बच्चों के साथ सामूहिक भोज के साथ जिला अस्पताल में मरीजों को फल व भोजन वितरण…अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्यवाही करने के दिए निर्देश,,,राजस्व से जुड़े प्रकरणों का पारदर्शी और समयबद्ध करें निराकरणअफीम की खेती के मामले में पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता,,,गया एवँ झारखंड से दो आरोपी गिरफ्तार…बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत संचालित हो रही मोबाइल मेडिकल यूनिट का सीएमएचओ ने किया औचक निरीक्षणकिसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिवस पर विभिन्न सामाजिक व सेवा कार्यों का आयोजनएनएच 343 में दो ट्रकों की आमने सामने जबरदस्त भिड़ंत,,,दोनों चालक बुरी तरह घायल…आबकारी उड़नदस्ता की टीम ने ड्रोन की मदद से हाईटेक तरीके से की छापामार कार्यवाही,,,दो आरोपी गिरफ्तार…सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ
आस्थाकोरियाखेलछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

जिला स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन,,,राजपुर स्पाटन टीम रहे विजेता…

राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर स्थित झींगो खेल मैदान में चल रहे 15 दिवसीय जिला स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन अवसर पर सामरी के पूर्व विधायक व संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा की उपस्थिति में संपन्न की गई। इस प्रतियोगिता में जहां राजपुर की टीम विजई रही वहीं गेनवार की टीम उप विजेता रहे। दोनों ही टीमों को नगद पुरस्कार सहित शील्ड प्रदान कर शुभकामनाएं दी गई।

   राजपुर जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत झींगो के खेल मैदान में 7 दिसंबर से जिला स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया था।इस प्रतियोगिता में जिले स्तर के 32 टीमों ने हिस्सा लिया।

     इस कड़ी प्रतियोगिता में शिकारी क्लब गेनवार एवँ राजपुर स्पाटन की टीम फ़ाइनल में पहुँची। फ़ाइनल प्रतियोगिता में शिकारी क्लब की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 78 रन ही बना पाई जिसके जवाब में राजपुर के स्पाटन टीम ने 5 विकेट खोकर 9 वें ओवर में जीत हासिल किया।मैच पश्चात विजेता टीम को 31 हजार रुपये नगद एवँ शील्ड तथा उप विजेता टीम को 21 हजार रुपये नगद एवँ शील्ड प्रदान किया गया। वही इस प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सीरीज मैन ऑफ द मैच एवं बेस्ट बल्लेबाजी गेंदबाजी सहित एम्पायर को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मैच के दौरान राजपुर नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 06 के पार्षद विश्वास गुप्ता द्वारा एक ओवर में दो विकेट एवँ बेहतर कैच पकड़ने वाले खिलाड़ियों को 1100/- रुपये नगद पुरुस्कार दिया गया। प्रतियोगिता के दौरान मैच का कमेंट्री अरुण सोनी ने किया।

    इस दौरान मुख्य अतिथि सामरी के पूर्व विधायक व संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा सहित जनपद अध्यक्ष विनय भगत जिला पंचायत सदस्य रवि प्रताप मरावी मंडल अध्यक्ष जगवंशी यादव महामंत्री बबलू यादव संतोष पांडये उदय यादव ग्राम झींगों व कर्रा के सरपंच व उपसरपंच विकास अम्बष्ठ पार्षद विश्वास गुप्ता उपस्थित थे। इस प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु आयोजन समिति के सदस्य संतोष सोनी ध्रुव सोनी नीरज यादव कृष्णा आर्यन रोशन मुकेश एवं जूनियर जे सहित अन्य लोगो का सक्रिय योगदान रहा।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!