July 26, 2026 |

BREAKING NEWS

सूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तारउत्कर्ष योजना अंतर्गत 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग निरस्त,काउंसलिंग संबंधी नई सूचना पृथक से होगी जारीग्राम उधवाकठरा राजस्व सर्वेक्षण उपरांत अतिक्रामकों की सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,7 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्तियुवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआतनव नियुक्त दो एल्डरमैनों ने ली पद व गोपनीयता की शपथसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूल
आस्थाकोरियाखेलगैजेट्सचुनावछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा विकासखण्ड स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन,,,विभिन्न विधायें में युवा ले सकेंगे भाग…

राजपुर। राज्य के युवाओं को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा युवा उत्सव का आयोजन विकासखण्ड स्तर, जिला स्तर एवं राज्य स्तर पर किया जाना है। साथ ही साथ 28वाँ राष्ट्रीय युवा उत्सव में राज्य के प्रतिभागी / दल की प्रतिभागिता सुनिश्चित कराई जानी है।
            इस वर्ष राज्य स्तरीय आयोजन की तिथि 12 से 14 जनवरी, 2025 निर्धारित होने के’ कारण 28वाँ राष्ट्रीय युवा उत्सव में राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिभागी / दल का चयन जिला स्तर पर विजेता प्रतिभागी / दल में से ही किया जाएगा।
          इस तारतम्य में शुक्रवार दिनांक 20 दिसंबर को विकासखण्ड स्तरीय युवा महोत्सव प्रतियोगिता राजपुर के हाई स्कूल मैदान में आयोजित की जा रही है। युवाओं को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अधिक अवसर प्रदान करने के उ‌द्देश्य से प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा युवा उत्सव का आयोजन विकासखण्ड स्तर पर किया जाना है।
         यह आयोजन विकासखण्ड स्तर पर दिनांक 20.12.2024 तक सम्पन्न कराया जाना है। इसी प्रकार जिला स्तर युवा उत्सव दिनांक 21.12.2024 को शा.उ.मा.वि. बलरामपुर के प्रांगण में संपन्न किया जाना है।
             युवा उत्सव आयोजन के अंतर्गत निम्नलिखित विधायें शामिल है- 1. सामूहिक लोक नृत्य, 2. सामूहिक लोक गीत, 3. व्यक्तिगत लोक नृत्य, 4. व्यक्तिगत लोक गीत, 5. कहानी लेखन (story writing). 6. चित्रकला (painting). 7. वक्तृत्व कला/ तात्कालिक भाषण (Declamation), 8. कविता (poetry). 9. विज्ञान मेला (Science Mela), 10. हस्तशिल्प (Handicraft), 11. Textile, 12. कृषि उत्पाद (Agro products), 13. रॉकबैंड (केवल जिला एवं राज्य स्तर पर) जिसमें 15 से 29 वर्ष के युवा भाग ले सकेगें ।
           विकासखण्ड स्तरीय युवा उत्सव के आयोजन उपरान्त जिला के अंतर्गत निहित विकासखण्डों के विजेता प्रतिभागी / दल जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!