July 26, 2026 |

BREAKING NEWS

सूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तारउत्कर्ष योजना अंतर्गत 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग निरस्त,काउंसलिंग संबंधी नई सूचना पृथक से होगी जारीग्राम उधवाकठरा राजस्व सर्वेक्षण उपरांत अतिक्रामकों की सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,7 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्तियुवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआतनव नियुक्त दो एल्डरमैनों ने ली पद व गोपनीयता की शपथसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूल
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुर

केंद्रीय गृह मंत्री की बर्खास्तगी की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन

राजपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने महामहीम द्रौपदी मुर्मू के नाम केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा संसद भवन में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संबंध में की गई अमर्यादित टिप्पणी को लेकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजपुर को ज्ञापन सौंपा है।
       महामहिम राष्ट्रपति के नाम पर दिए ज्ञापन के संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा संसद भवन में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के संबंध में की गई अमर्यादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेसजन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बर्खास्तगी की मांग कर रहे हैं।केंद्रीय गृह मंत्री के द्वारा जिस तरह की अमर्यादित टिप्पणी संसद में संविधान के 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित परिचर्चा के दौरान की गई वह बाबा साहब के गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली है और सामान्य व्यक्ति के आचरण के भी प्रतिकूल है। गृह मंत्री श्री अमित शाह के आचरण और व्यवहार और उनके द्वारा संसद भवन के अंदर उच्चरित शब्दों ने देश की जनता का दिल दुखाया है और उनके इस कृत्य के लिए हम सब उनके बर्खास्त की मांग महामहिम से करते हैं।
ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेंद्र गुप्ता, जिला लघु वनोंपज संघ अध्यक्ष लालसाय मिंज, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष बृजेश मिश्रा, पूर्व छात्र संगठन अध्यक्ष रूपेश यादव देवबली टेकम, जसवंत यादव एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता गण मौजूद थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!