November 12, 2026 |

BREAKING NEWS

पटवारियों की हड़ताल जारी,128 पर ‘ब्रेक इन सर्विस’ की कार्रवाई,14 और निलंबितलोकनृत्य महोत्सव में दिखी जनजातीय संस्कृति की अनुपम छटा,विजेता दल राज्य स्तर पर करेंगे प्रदर्शनबच्चों के विवाद की रंजिश में ममेरे भाई ने की महिला की पत्थर से कुचलकर हत्यासामरी विधायक की मुख्य आतिथ्य में विकासखंड स्तरीय करमा महोत्सव,मांदर की थाप पर झूमे दर्शकमरकाडांड़ में गिरदावरी सर्वे में गड़बड़ी का आरोप,वार्ड पंच के खिलाफ एसडीएम से शिकायतबोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागत
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिसरगुजासीतापुरसुरजपुर

पटवारियों की हड़ताल जारी,128 पर ‘ब्रेक इन सर्विस’ की कार्रवाई,14 और निलंबित

बलरामपुर। जिले में राजस्व से जुड़े कामकाज पूरी तरह प्रभावित हैं। विभिन्न मांगों को लेकर पटवारी बीते 13 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। प्रशासन की ओर से काम पर लौटने के निर्देश और कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने के बावजूद पटवारियों ने कार्यभार नहीं संभाला है, जिसके बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई तेज कर दी है।

भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में पटवारियों के कुल 200 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 150 पदों पर पदस्थापना है। वर्तमान में 150 में से 133 पटवारी हड़ताल पर डटे हुए हैं, जबकि 17 पटवारी हड़ताल से दूर रहकर अपने नियमित कार्य का निर्वहन कर रहे हैं।

प्रशासन की सख्त कार्रवाई:

हड़ताल में शामिल सभी 133 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर काम पर लौटने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन किसी भी पटवारी ने अब तक उपस्थिति दर्ज नहीं कराई है। सेवा नियमों की अनदेखी करने पर प्रशासन ने 128 पटवारियों के विरुद्ध ‘ब्रेक इन सर्विस’ की कार्रवाई की है। हड़ताल अवधि के दौरान अनुशासनहीनता के चलते 14 पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि 3 पटवारी हड़ताल शुरू होने से पूर्व से ही निलंबित चल रहे हैं। ‘काम नहीं तो वेतन नहीं’ के नियम के तहत हड़ताल में शामिल पटवारियों का अक्टूबर 2026 माह का वेतन रोक दिया गया है।

हड़ताल के चलते नामांतरण, सीमांकन, आय-जाति प्रमाण पत्र और राजस्व अभिलेखों से जुड़े आम नागरिकों के आवश्यक कार्य अटके हुए हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन का कहना है कि नियमों के तहत आगे भी सख्त वैधानिक कदम उठाए जाते रहेंगे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!