May 11, 2026 |

BREAKING NEWS

जिले में हुई डायल 112 वाहन की शुरुआत,,,24 घंटे क्षेत्र के लोगों के लिए होगी उपलब्ध…वाहन चेकिंग के दौरान अवैध बीयर ले जाते दो आरोपी गिरफ्तार,20 बीयर सहित मोटरसाइकिल जप्त.डीपाडीह में 11 मई को होगा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अटूट आस्था के 1000 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सवराज्य निर्वाचन आयोग द्वारा स्थानीय निकायो के आम/उप निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी,01 जून को होगा मतदान एव 04 जून को होगी परिणामों की घोषणासरनाडीह जनसमस्या निवारण शिविर में पहुंचे सरगुजा सांसद,आमजन की समस्याओं के समयबद्ध निराकरण के लिए शासन-प्रशासन प्रतिबद्ध: श्री महाराजपेयजल संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए कन्ट्रोल रूम और टोल फ्री नं. पर करें संपर्कजनगणना 2027 के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित,दो पाली में संचालित होगा कन्ट्रोल रूम,अधिकारी-कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटीसावंत सरना ग्राम पंचायत डीपाडीहकला में शिविर 11 मई कोएसईसीएल एवं सिपेट अंतर्गत निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण आयोजित1096 रिक्त पदों हेतु 11 मई को रोजगार मेला आयोजित,,,निजी क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिसरगुजासीतापुरसुरजपुर

सकेतवा डैम पर मंडराया खतरा,,,जिला पंचायत सदस्य ने जाकर मोर्चा संभाला…

बलरामपुर। जिले के जमुआटाड़ क्षेत्र में आधा दर्जन गांवों पर मंडराया था खतरा, देर रात तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन।

      बलरामपुर जिले के जमुआटाड़ गांव स्थित सकेतवा डैम रविवार देर रात अचानक टूटने की कगार पर पहुंच गया, जिससे आसपास के गांवों में दहशत फैल गई। डैम के किनारे बसे आधा दर्जन से अधिक गांवों पर बाढ़ का गंभीर खतरा मंडराने लगा। ग्रामीणों की सूचना पर स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष धीरज सिंह देव रात ही दल बल के साथ मौके पर तत्काल पहुंचे और हालात का जायजा लेते हुए राहत कार्य शुरू करवाया,और रात में ही प्रशाशन को सूचना दी गई।

     धीरज सिंह देव के नेतृत्व में तत्काल डैम से सटे घरों को खाली कराया गया। ग्रामीणों और उनके मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। तत्पश्चात जिला प्रशासन को स्थिति की जानकारी दी गई, जिसके बाद प्रशासनिक अमला, एसडीआरएफ की टीम और जेसीबी मशीनें रात में ही मौके पर पहुंच गईं।

     रात 9 बजे से लेकर सुबह 3 बजे तक राहत एवं बचाव कार्य चला। डैम के बगल में गहरी खुदाई कर पानी की निकासी की गई, जिससे डैम पर बना दबाव कम हुआ और स्थिति नियंत्रण में आई जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और धीरज सिंह देव सहित प्रशासनिक टीम का आभार व्यक्त किया।स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि समय रहते यह कार्रवाई नहीं होती, तो डैम टूटने की स्थिति में भारी जान-माल और फसलों का नुकसान तय था।

      हालांकि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने मांग की है कि डैम की तकनीकी जांच कर स्थायी समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!