November 2, 2026 |

BREAKING NEWS

जिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्यापटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारचेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी,तकनीकी सहायक की संविदा समाप्त
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

स्मार्ट मीटर के भारी बिल और किसानों की समस्याओं को लेकर चौरा में कांग्रेस की बैठक,विरोध फॉर्म भरवाए

राजपुर। गोपालपुर मंडल के ग्राम पंचायत चौरा में मंडल पंचायत एवं बूथ कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में स्मार्ट मीटर के कारण आ रहे भारी-भरकम बिजली बिलों से त्रस्त उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी गईं और इस संबंध में विरोध फॉर्म भी भरवाए गए।

बैठक के दौरान किसानों ने प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यकाल में सामने आ रही परेशानियों को कांग्रेस नेताओं के समक्ष रखा। किसानों ने प्रमुख रूप से धान बीज और सहकारी समितियों में खाद की कमी, धान रकबे में कटौती, धान बिक्री में अड़चनें, केसीसी मिलने में बाधा तथा धान की राशि समय पर बैंक खाते में न आने जैसी समस्याएं उठाईं। उपस्थित ग्रामीणों ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की किसान हितैषी नीतियों को याद करते हुए वर्तमान व्यवस्था में सुधार की मांग की।

​बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नीरज तिवारी और उपाध्यक्ष लालसाय मिंज ने कहा कि स्मार्ट मीटर के बढ़ते बिल और किसानों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी गांव-गांव जाकर आम जनता की आवाज शासन तक पहुंचाने के लिए निरंतर संघर्षरत रहेगी। ​इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व सरपंच सोन साय एवं ठूइहा राम को शॉल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।

​कार्यक्रम में ब्लॉक उपाध्यक्ष रामप्रसाद, महामंत्री अभिषेक सिंह, मंडल अध्यक्ष पी.एन. विश्वास, सुनील भगत, आलोक सिंह, रामसुंदर, पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी सिंह, बूथ अध्यक्ष भूल साय, बीएलए राम लाल टेकाम, छोटू यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!