October 31, 2026 |

BREAKING NEWS

उल्लास कार्यक्रम के तहत दीपावली की पूर्व संध्या पर जिलेभर में जलेगा ‘एक दीप साक्षरता का’कलेक्टर ने किया राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण, मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएँ समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर विचार रखेंगे बलरामपुर के युवा,3 नवंबर को जिला स्तरीय युवा संसदसूरजपुर में आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,22 लीटर अवैध महुआ व मध्य प्रदेश की विदेशी शराब जब्तबलरामपुर जिले में भारी बारिश की आशंका, 29 अक्टूबर को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषितपूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय लरंग साय की प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी 202 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगातआत्मानंद स्कूल में आसाराम की तस्वीर वाली पुस्तक बांटने पर विवाद,DEO ने दिए जांच के आदेशरात में पहाड़ी कोरवा बालिका छात्रावास पहुँचीं कलेक्टर,कमरों में बैठकर छात्राओं से पढ़वाई हिंदी व अंग्रेजी की किताबें,बढ़ाया हौसलायूपी से अवैध रूप से लाया जा रहा 37 बोरी धान सहित ट्रेक्टर जब्तबलरामपुर में कांग्रेस की पत्रकारवार्ता,‘वोट बचाओ देश बचाओ’ अभियान के तहत मोदी सरकार पर वोट चोरी के आरोप
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

धर्म और सेवा का संगम,बासेन में 24 अक्टूबर को गूंजेगा सुंदरकांड

बासेन/राजपुर। धर्म और आस्था को सीधे गौ सेवा व सामाजिक सरोकारों से जोड़ने के उद्देश्य से रक्षा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा एक सराहनीय पहल की जा रही है। संस्था द्वारा आगामी 24 अक्टूबर (शनिवार) को ग्राम बासेन स्थित ‘रक्षा गौ सेवा आश्रम’ में भव्य सामूहिक सुंदरकांड पाठ, हवन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर आश्रम परिसर में तैयारियाँ युद्ध स्तर पर जारी हैं।

संस्था का मुख्य ध्येय धार्मिक आयोजनों को केवल अनुष्ठान तक सीमित न रखकर समाज में गौ सेवा, करुणा और जनसेवा की भावना का विस्तार करना है। भगवान श्रीराम और पवनपुत्र हनुमान के आदर्शों पर आधारित इस पहल के जरिए युवाओं और क्षेत्रवासियों को सेवा कार्यों से जोड़ने की योजना है। फाउंडेशन ने निर्णय लिया है कि समाज में सकारात्मक बदलाव और निरंतर जागरूकता के लिए प्रत्येक माह इस प्रकार का सामूहिक सुंदरकांड पाठ आयोजित किया जाएगा।

​दोपहर 1 बजे से शुरू होगा धार्मिक अनुष्ठान

शनिवार दोपहर 1 बजे से विधिवत सुंदरकांड का संगीतमय पाठ शुरू होगा। पाठ की पूर्णता पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन किया जाएगा, जिसके उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए भव्य भंडारे एवं महाप्रसाद वितरण की व्यवस्था रहेगी। ग्रामीणों व श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बैठक, जलपान और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

​रक्षा वेलफेयर फाउंडेशन ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों, युवाओं, माताओं-बहनों एवं ग्रामीणों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने और इस सेवा महायज्ञ को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!