September 29, 2026 |

BREAKING NEWS

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सेवा सेतु शिविरों की तैयारियों की समीक्षा की, व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देशप्रयास विद्यालय के विद्यार्थियों ने जल जीवन मिशन की कार्यप्रणाली को करीब से समझासाक्षरता मूल्यांकन महापरीक्षा में जिले के 6984 शिक्षार्थी हुए शामिलबरियों में महतारी सदन का लोकार्पण,विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने छठ घाट में किया श्रमदानसरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नसरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नकन्हर नदी के बीच टापू पर फँसे परिवार के 3 सदस्य,5 घंटे के चली रेस्क्यू,तीनो सुरक्षितआंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, बूढ़ाबगीचा में बच्चों को बांटी गई खेल सामग्री,अतिथियों ने बच्चों संग किया भोजनसरगुजा संभाग उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,सूरजपुर में नकली शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़02 अक्टूबर को जिले के प्रत्येक ग्राम में होगी ग्राम सभा, सुचारू संचालन के लिए सभी ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारी नियुक्त
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिसरगुजासीतापुरसुरजपुर

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर ने ली बैठक,,,दिए आवश्यक दिशा निर्देश…

बलरामपुर। कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2025 के अवसर पर जिला मुख्यालय बलरामपुर में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों को लेकर संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को समारोह की संपूर्ण तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, बैठक व्यवस्था, पेयजल, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधा सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्टर श्री कटारा ने कहा कि सभी तैयारियां समय से पूर्ण लें ताकि 13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल कर कार्यक्रम सफलतापूर्वक सुनिश्चित किया जा सके।

         गौरतलब है कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पुलिस परेड ग्राउंड बलरामपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली जाएगी। राष्ट्रगान के पश्चात मुख्यमंत्री का संदेश का वाचन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही विशिष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को मुख्य अतिथि के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!