November 2, 2026 |

BREAKING NEWS

पटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारचेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी,तकनीकी सहायक की संविदा समाप्तउल्लास कार्यक्रम के तहत दीपावली की पूर्व संध्या पर जिलेभर में जलेगा ‘एक दीप साक्षरता का’कलेक्टर ने किया राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण, मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएँ समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश
आस्थाकोरियागैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

महिलाओं के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए प्रशासन की पहल,,,दो दिवसीय कैंसर जांच शिविर सम्पन्न…

बलरामपुर। जिले में महिलाओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा और जागरूकता के क्षेत्र में पहल करते हुए जिले में दो दिवसीय कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर जिला अस्पताल बलरामपुर परिसर में 2 एवं 3 अगस्त 2025 को आयोजित किया गया, जिसमें कुल 215 महिलाओं ने पंजीयन कर जांच सेवाओं का लाभ लिया। शिविर में हैदराबाद स्थित स्वास्तवा कैंसर केयर संस्थान की विशेषज्ञ टीम द्वारा स्तन और ग्रीवा कैंसर की आधुनिक मशीनों से जांच की गई। शिविर में दूरस्थ अंचलों से भी महिलाएं कैंसर जांच हेतु पहुंचीं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में इस बीमारी को लेकर जागरूकता बढ़ी। शिविर में जांच करवाने आईं कई महिलाओं ने बताया कि पहली बार हमें ऐसे बीमारियों के बारे में जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि इस बीमारी के प्रति हम अन्य महिलाओं को भी जागरूक करेंगे कि लक्षण दिखने पर समय पर अस्पताल अवश्य जाकर जांच एवं उपचार करायें।

       मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बसंत कुमार सिंह ने शिविर की जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर का उद्देश्य महिलाओं में प्रारंभिक अवस्था में ही कैंसर का पता लगाना और उन्हें उचित परामर्श देना है, जिससे जानलेवा बीमारी को समय रहते रोका जा सके। उन्होंने बताया कि इस दो दिवसीय शिविर में कुल 215 महिलाओं की जांच की गई है, जिनमें से कुछ में संभावित लक्षण पाए गए हैं, जिन्हें निःशुल्क उपचार के लिए आगे रेफर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिवेश में रहने वाली महिलाओं की स्वास्थ्य सुरक्षा हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। आने वाले समय में ऐसे कैंसर जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे।

       जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की पहल आने वाले समय में महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एवं स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जनविश्वास को और मजबूत करेगी, जहां ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी महिलाएं अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक नहीं होतीं, खासकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों को लेकर भी अनभिज्ञ रहती है। स्तन और ग्रीवा कैंसर महिलाओं में होने वाले दो सबसे सामान्य प्रकार के कैंसर हैं, लेकिन समय पर जांच और ईलाज से इन्हें पूरी तरह से ठीक किया जा सकता है।

      उल्लेखनीय है कि कलेक्टर राजेंद्र कटारा के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में कैंसर जांच शिविर सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। शिविर के सफल संचालन में जिला अस्पताल की पूरी टीम, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!