September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
BalrampurBussinessEducationHelthjashpurlifestyle

महत्वपूर्ण खुटपाली डायवर्सन परियोजना का कलेक्टर ने किया निरीक्षण,नई पाइपलाइन तकनीक से वृहद स्तर पर मिलेगी भरपूर सिंचाई सुविधा

परियोजना पूर्ण होने से आने वाले दिनों में क्षेत्र वासियों को मिलेगी बिजली और पानी की सुविधा

बलरामपुर। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने विकासखंड बलरामपुर अंतर्गत जिले की महत्वपूर्ण खुटपाली डायवर्सन परियोजना (खुटपाली डेम) का निरीक्षण कर परियोजना की संपूर्ण कार्यप्रणाली एवं तकनीकी व्यवस्था की जानकारी लेते हुए डेम का विस्तार से अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों से पानी के संग्रहण, पाइपलाइन निर्माण, जल परिवहन प्रणाली तथा किसानों तक पानी पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली।

कार्यपालन अभियंता जल संसाधन रामानुजगंज ने बताया कि कोटपाली डायवर्सन परियोजना के लिए प्रशासकीय स्वीकृति मिल चुकी है तथा वर्तमान में टेंडर प्रक्रिया जारी है। परियोजना के अंतर्गत लगभग 1.4 मीटर व्यास की पाइपलाइन स्थापित की जाएगी। पाइपलाइन को विशेष संरचना के माध्यम से सुरक्षित तरीके से बिछाया जाएगा, जिससे पानी का निर्बाध प्रवाह सुनिश्चित हो सके।

पूर्व में कैनाल क्षतिग्रस्त हो जाने से सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हुई थी। अब नई तकनीक से परियोजना का निर्माण किया जाएगा, जिससे भविष्य में ऐसी समस्या की संभावना कम होगी। और आने वाले दिनों में क्षेत्र वासियों को बिजली और पानी की सुविधा मिलेगी।

परियोजना पूरी होने के बाद रामानुजगंज क्षेत्र तक नहर के माध्यम सिंचाई के लिए पानी पहुंचाया जाएगा, जिससे बड़ी संख्या में किसानों को लाभ मिलेगा, सिंचाई का रकबा बढ़ेगा और कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी।

इससे सिंचाई क्षमता में वृद्धि के साथ क्षेत्र के किसानों को रबी सीजन में भी बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। इससे ग्राम कोटपाली, बसकेपी, खुजरी, चिरकोमा, महराजगंज सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जल संसाधन अधिकारी को परियोजना के प्रत्येक चरण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि योजना का लाभ अधिकतम किसानों तक पहुंचे।इस दौरान जल संसाधन अधिकारी रामानुजगंज ईई श्री एस के मिंज, एसडीओ सहित सरपंच अन्य जन मौजूद रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!