September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
BalrampurBussinessEducationHelthjashpurJoblifestyle

विधानसभा सत्र के दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध

बलरामपुरछत्तीसगढ़ की षष्ठम विधान सभा का दशम् सत्र 13 जुलाई, 2026 से प्रारंभ होकर 17 जुलाई 2026 तक आहुत किया गया है। उक्त के दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने जिले में पदस्थ समस्त शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अवकाश पर 17 जुलाई 2026 तक प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार विधानसभा सत्र की अवधि के दौरान सभी शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कार्यालय एवं मुख्यालय में उपस्थित रहना होगा

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी को अति आवश्यक अथवा अपरिहार्य कारणों से अवकाश पर जाने की परिस्थिति में निर्धारित प्रक्रिया के तहत पूर्व अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य होगा। तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के अवकाश की स्वीकृति संबंधित विभाग के कार्यालय प्रमुख द्वारा प्रदान की जाएगी साथ ही जिला स्तरीय अधिकारियों को अवकाश पर जाने से पूर्व कलेक्टर से लिखित अनुमति प्राप्त करनी होगी तत्पश्चात ही अवकाश पर प्रस्थान कर सकेंगे।

नोडल अधिकारी एवं विधानसभा सेल प्रभारी नियुक्त

विधानसभा सत्र के दौरान प्राप्त होने वाले तारांकित , अतारांकित विधानसभा प्रश्नों, स्थगन, शून्यकाल, आवश्वासनों, ध्यानाकर्षण, अशासकीय संकल्प, याचिका आदि की जानकारी निर्धारित समयावधि में शासन को प्रेषित किये जाने कलेक्टर ने जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जिसके तहत
अपर कलेक्टर श्री आर एस लाल को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार जिला कार्यालय अधीक्षक श्री संजय कुमार मरई को विधानसभा सेल प्रभारी तथा श्री जितेश कुमार पैकरा, श्री विकास बखला को विधानसभा सेल सहायक बनाया गया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!