September 27, 2026 |

BREAKING NEWS

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, बूढ़ाबगीचा में बच्चों को बांटी गई खेल सामग्री,अतिथियों ने बच्चों संग किया भोजनसरगुजा संभाग उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,सूरजपुर में नकली शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़02 अक्टूबर को जिले के प्रत्येक ग्राम में होगी ग्राम सभा, सुचारू संचालन के लिए सभी ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारी नियुक्तलगातार बारिश को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने संवेदनशील स्थलों पर सतत निगरानी के दिए निर्देशआगामी त्योहारों के मद्देनजर एसपी ने ली अपराध समीक्षा बैठक,लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के दिए सख्त निर्देशवन भूमि पर जुताई कर अतिक्रमण का प्रयास विफल,ट्रैक्टर और कल्टीवेटर जब्तछात्राओं की मौजूदगी में बालिका शौचालयों का भूमिपूजन,43 बालिका शौचालयों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण व समय-सीमा में पूरा करने के दिये निर्देशदेश की नामी कंपनियों में नौकरी का अवसर, रायपुर में 7-8 अक्टूबर को वृहद रोजगार मेलादेश की नामी कंपनियों में नौकरी का अवसर, रायपुर में 7-8 अक्टूबर को वृहद रोजगार मेलासांसद-विधायकों की उपस्थिति में जिलेभर में ‘आंगन मिलन सेवा’ का शुभारंभ,आंगनबाड़ियों में उमड़ा जनसहभाग
आस्थाकोरियाखेलगैजेट्सचुनावछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

कलेक्टर एवं एसपी ने सुदूर मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण,,मतदान केन्द्रों में सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा,,,नगरीय निकाय मतगणना एवं पंचायत निर्वाचन के लिए दिये आवश्यक निर्देश…

राजपुर। बलरामपुर जिले के जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने राजपुर सहित कुसमी स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।उन्होंने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा का जायजा लेते हुए 15 फरवरी को होने वाले नगरी निकाय चुनाव के मतगणना की तैयारीयों का भी जायाजा लिया।


        त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्विघ्न सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आम चुनाव के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र कटारा एवं पुलिस अधीक्षक बैंकर वैभव रमनलाल जिले के कुसमी विकासखंड अंतर्गत सुदूर अंचल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अंतर्राज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्राथमिक शाला चुनचुना, प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला पुंदाग, माध्यमिक शाला जलजली, प्राथमिक शाला नावाडीहखुर्द, प्राथमिक शाला गदामी एवं कुदाग में बने मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने मतदान केन्द्र परिसर का भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश, मतदान केन्द्र में दर्ज मतदाताओं की संख्या संबंधित जानकारी ली। उन्होंने मतदान के सफल संचालन हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए। जिससे चुनाव प्रक्रिया सुचारु रूप से सम्पन्न हो सके।


जिले में नगरीय निकाय का चुनाव 11 फरवरी को संपन्न हो गया है। नगरी निकाय में लड़ने वाले पार्षदों एवं अध्यक्षों के उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम मशीन में बंद हो गई है।नगरी निकाय चुनाव के बाद सभी ईवीएम मशीनों को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में सील कर दिया गया है। आज गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र कटारा एवं पुलिस अधीक्षक बैंकर वैभव रमनलाल ने राजपुर सहित कुसमी स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने स्ट्रांग रूम में रखे ईवीएम मशीनों का जायजा लिया एवं स्ट्रांग रूम के लगाई गई सुरक्षा का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने 15 फरवरी को होने वाले नगरीय निकायों के मतगणना की तैयारी का भी जायजा लिया। इसके अलावा उन्होंने त्रिस्तरी पंचायत चुनाव हेतु मत पेटियों का वितरण एवं चुनाव पश्चात मत पत्रों की गिनती सहित अन्य चुनावी कार्यक्रमों का जायजा लिया। इस दौरान राजपुर एसडीएम राजीव जेम्स कुजूर तहसीलदार अश्विनि कुमार चंद्रा विकासखंड शिक्षा अधिकारी आदित्य पटनवार मुख्य नगर पंचायत अधिकारी रविंद्र लाल सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
            गैरतलब है कि नगरी निकायों के लिए 11 फरवरी को मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो गई है। नगरी निकाय चुनाव की परिणाम 15 फरवरी को होनी है इसके लिए 15 फरवरी को सभी निकायों में मतगणना की तैयारी लगभग पूर्ण कर ली गई है।राजपुर में शासकीय पुर्व माध्यमिक शाला महुआपारा एव कुसमी में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मतगणना सुबह 9:00 बजे से प्रारंभ होगी जिसके लिए आवश्यक सुरक्षा सहित उम्मीदवारों व उनके एजेंटो को ही मतगणना स्थल पर अंदर जाने की अनुमति होगी।मतगणना के दौरान वाहनों की पार्किंग सहित अन्य व्यवस्था की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। इसके अलावा त्रिस्तरी पंचायत चुनाव हेतु भी तैयारी पुरी की जा रही है।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए राजपुर जनपद हेतु बालक हाई स्कूल महुआपारा में मत पेटियों का वितरण किया जाएगा। 17 फरवरी को होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सभी पोलिंग बुथों पर सुबह 7:00 बजे से मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ होगी जो की दोपहर 3:00 बजे समाप्त हो जाएगी,जिसके पश्चात मतदान स्थल पर ही मतगणना की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!