October 31, 2026 |

BREAKING NEWS

उल्लास कार्यक्रम के तहत दीपावली की पूर्व संध्या पर जिलेभर में जलेगा ‘एक दीप साक्षरता का’कलेक्टर ने किया राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण, मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएँ समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर विचार रखेंगे बलरामपुर के युवा,3 नवंबर को जिला स्तरीय युवा संसदसूरजपुर में आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,22 लीटर अवैध महुआ व मध्य प्रदेश की विदेशी शराब जब्तबलरामपुर जिले में भारी बारिश की आशंका, 29 अक्टूबर को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषितपूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय लरंग साय की प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी 202 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगातआत्मानंद स्कूल में आसाराम की तस्वीर वाली पुस्तक बांटने पर विवाद,DEO ने दिए जांच के आदेशरात में पहाड़ी कोरवा बालिका छात्रावास पहुँचीं कलेक्टर,कमरों में बैठकर छात्राओं से पढ़वाई हिंदी व अंग्रेजी की किताबें,बढ़ाया हौसलायूपी से अवैध रूप से लाया जा रहा 37 बोरी धान सहित ट्रेक्टर जब्तबलरामपुर में कांग्रेस की पत्रकारवार्ता,‘वोट बचाओ देश बचाओ’ अभियान के तहत मोदी सरकार पर वोट चोरी के आरोप
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

रक्षा गौ सेवा आश्रम में सामूहिक सुंदरकांड पाठ,हवन व भंडारा संपन्न

राजपुर। ग्राम बासेन स्थित रक्षा गौ सेवा आश्रम में रक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में शनिवार को सामूहिक सुंदरकांड पाठ, हवन एवं भव्य भंडारे का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान का मुख्य उद्देश्य आध्यात्मिकता के माध्यम से आमजन को गौ सेवा और समाज सेवा से जोड़ना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से सामूहिक सुंदरकांड पाठ के साथ हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीराम और भक्त शिरोमणि हनुमान जी की आराधना की। पाठ संपन्न होने के उपरांत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूर्णाहुति हवन किया गया। इसके बाद आयोजित भव्य भंडारे में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामवासियों व श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

संस्था के संचालक सुरेंद्र यादव ने बताया कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य केवल अनुष्ठान तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके जरिए समाज में सेवा, करुणा और आपसी सद्भाव की भावना का विस्तार करना है। फाउंडेशन का मानना है कि धार्मिक मंच जनचेतना जागृत करने और लोगों को गौ संरक्षण व जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रेरित करने का सशक्त माध्यम हैं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर रक्षा वेलफेयर फाउंडेशन ने सभी उपस्थित श्रद्धालुओं, ग्रामीणों और सेवाभावी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। संस्था ने कहा कि जनसहयोग के बिना सेवा कार्यों का विस्तार संभव नहीं है। साथ ही अपील की कि प्रत्येक नागरिक अपनी सामर्थ्य के अनुसार गौ सेवा और मानव सेवा में सक्रिय भागीदारी निभाए।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!