July 22, 2026 |

BREAKING NEWS

बाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेश
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

परीक्षा के दौरान शिक्षक और पुलिसकर्मी के बीच झड़प,,,छग. टीचर्स एसोसिएशन ने परीक्षा ड्यूटी से पृथक करने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन…

बलरामपुर। जिला मुख्यालय के आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल में बारहवीं की परीक्षा के बाद उस समय हड़कंप मच गया जब एक पुलिसकर्मी और शिक्षक के बिच हाथापाई की नौबत आ गई।जिसके बाद पुलिस और शिक्षा विभाग आमने सामने नजर आ रहा है। इस घटनाक्रम के बाद छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने बलरामपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंप परीक्षा ड्यूटी से पृथक करने की माँग की है।

     छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने बलरामपुर कलेक्टर को दिए ज्ञापन में उल्लेख किया है कि दिनांक 24.02.2026 को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय बलरामपुर में बोर्ड परीक्षा के दौरान एक पुलिस आरक्षक के द्वारा परीक्षा ड्यूटी में लगे शिक्षक महेन्द्रनाथ साहू के साथ मार-पीट एवं दुर्व्यवहार किया गया। जिससे जिले भर के शिक्षकों में भारी आक्रोश एवं भय का वातारण व्याप्त है। ऐसी अप्रिय स्थिति को देखते हुए बोर्ड परीक्षा का कार्य करनें में असमर्थता व्यक्त कर रहे हैं। उक्त घटना के संबंध में पीड़ित शिक्षक के सहयोग में जिला प्रशासन ने किसी भी प्रकार का संज्ञान नहीं लिया एवं किसी भी प्रकार की सहयोग नहीं दी गई। जिससे जिले भर के शिक्षक असहज महसूस कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में शिक्षक परीक्षा कार्य नहीं करना चाहते हैं।उन्होंने माँग की है कि जिले भर के सभी शिक्षकों को उक्त कार्य से पृथक किया जाए।

     यह मामला परीक्षा हॉल में प्रश्न पत्र और उत्तरपुस्तिका से जुड़ा हुआ है।परीक्षार्थी अपनी सालभर की मेहनत के बाद परीक्षा केंद्र में यह उम्मीद लगाए बैठते है की उनका आने वाला भविष्य संवर सके।उन्हें अपने मेहनत का फल मिले।लेकिन परीक्षार्थियों की इस सोच पर पलीता तब लग जाता है जब परीक्षा केंद्र में मौजूद शिक्षक और शिक्षिकाएं परीक्षा हॉल में भी भाईचारे का संदेश देते नजर आते है,जिसका विरोध पुलिसकर्मी ने किया था।हालांकि पुलिसकर्मी का विरोध का स्वरूप थोड़ा अलग जरूर था लेकिन इसे विरोध ही माना जाएगा।

      परीक्षा हॉल के घटनाक्रम से परीक्षार्थी बुरी तरह आहत थी और वह उसी पुलिसकर्मी के परिवार से थी। बहरहाल छात्र छात्राओं का भविष्य गढ़ने वाले शिक्षा विभाग के परीक्षा हॉल में क्या कुछ हुआ यह शिक्षा विभाग के अधिकारी भी बेहतर जानते है और पुलिस को भी सब पता है। अब न्याय किसके हिस्से में आता है यह देखने वाली बात है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!