March 18, 2026 |

BREAKING NEWS

जनपद सभागार में शिक्षा समिति की बैठक,,,विकास खण्ड में प्रथम आने वाले छात्र सहित प्राचार्य का होगा सम्मान…पदीय गरिमा में विपरीत कार्य करने एवँ बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर प्रधानपाठक एवँ सहायक शिक्षक निलंबितप्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर का जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया,,,कोरवा आश्रम में बच्चों के साथ सामूहिक भोज के साथ जिला अस्पताल में मरीजों को फल व भोजन वितरण…अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्यवाही करने के दिए निर्देश,,,राजस्व से जुड़े प्रकरणों का पारदर्शी और समयबद्ध करें निराकरणअफीम की खेती के मामले में पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता,,,गया एवँ झारखंड से दो आरोपी गिरफ्तार…बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत संचालित हो रही मोबाइल मेडिकल यूनिट का सीएमएचओ ने किया औचक निरीक्षणकिसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिवस पर विभिन्न सामाजिक व सेवा कार्यों का आयोजनएनएच 343 में दो ट्रकों की आमने सामने जबरदस्त भिड़ंत,,,दोनों चालक बुरी तरह घायल…आबकारी उड़नदस्ता की टीम ने ड्रोन की मदद से हाईटेक तरीके से की छापामार कार्यवाही,,,दो आरोपी गिरफ्तार…सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ
छत्तीसगढ़देशबलरामपुरराजनीतिशिक्षा

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन 22 अगस्त को करेंगे हड़ताल

कुसमी| छत्तीसगढ सरकार द्वारा प्रदेश के कर्मचारियों को मोदी की गारंटी के तहत विभिन्न मांगों को लेकर फेडरेशन द्वारा लगातार शासन प्रशासन से पत्राचार किया जा रहा है। सरकार द्वारा कर्मचारी हित में इन मांगों को लेकर सकारात्मक निर्णय नहीं लेने के कारण प्रदेश के कर्मचारियों में असंतोष एवं आक्रोश व्याप्त है। शासन द्वारा हमारे अधिकारों का सतत हनन किया जा रहा है। शासन द्वारा जारी किए जा रहे  महंगाई भत्ता के आदेशों में एरियर्स एवं देय तिथि का स्पष्ट उल्लेख नहीं होने के कारण भ्रामक स्थिति निर्मित हो गई है। इस तरह शासन द्वारा लगातार अधिकारी- कर्मचारियों के न्यायायिक अधिकारों का हनन करते हुए आर्थिक हितों पर कुठाराघात किया जा रहा है। कर्मचारी अधिकारी द्वारा 11 बिंदुओं का मांग लगातार किया जा रहा है लेकिन सरकार इन सभी बिंदुओं पर निर्णय नहीं ले रही है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन से संबद्व 120 संगठनों ने उपरोक्त मांगों को लेकर ” झन करव इनकार, हमार सुनव सरकार” के तहत मोदी की गारंटी लागू करने चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया है। फेडरेशन के तहसील संयोजक संजीव शर्मा एवं ब्लॉक संयोजक हरकेश भारती ने जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन में शामिल होने हेतु सभी अधिकारी- कर्मचारियों से अपील करते हुए बताया है कि द्वितीय चरण के तहत इन सभी मांगों को लेकर 22 अगस्त 2025 दिन शुक्रवार को जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!