July 23, 2026 |

BREAKING NEWS

बाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेश
आस्थाकोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

चरित्र शंका पर 16 साल बाद पत्नी को उतारा मौत के घाट,,,राजपुर थाना क्षेत्र का मामला…

राजपुर। थाना क्षेत्र ग्राम ठरकी में मंगलवार देर रात पति ने चरित्र शंका पर अपनी पत्नी को टांगी से मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही राजपुर पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।

     घटना राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ठरकी की है जहाँ खनिज विभाग के सेवा निवृत्त सर्वेयर ने अपनी पत्नी की लोहे के टांगी से वार कर हत्या कर दी है। आरोपी पति ठिभु केरकेट्टा उम्र 75 वर्ष अपनी पत्नी के ऊपर विगत १५ वर्ष पूर्व से चरित्र शंका करता था।आरोपी ने पत्नी के ऊपर चरित्र का लांक्षन लगाकर अपनी पत्नी की टांगी से गले मे वारकर हत्या  को अंजाम दिया।

    राजपुर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने बताया कि आरोपी के पुत्र सुनील केरकेट्टा ने मोबाइल फ़ोन से सूचना दिया कि खनिज विभाग में सेवा निवृत सर्वेयर ग्राम ठरकी निवासी ठिभू केरकेट्टा उम्र 75 वर्ष ने अपनी पत्नी माहेश्वरी केरकेट्टा उम्र 74 को घर अंदर एक कमरा में लोहे के टांगी से गर्दन में वार कर हत्या कर दिया है। सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में मृतिका के पुत्र सुनील केरकेट्टा उम्र 43 वर्ष से पूछताछ करने पर बताया कि मंगलवार की रात लगभग 01.00 बजे पिता आरोपी अपनी लड़की को मोबाइल फ़ोन से बताया कि तेरी माँ महेश्वरी को टांगी से मारकर कर हत्या कर दिया हूँ। उसके बाद लड़की ने अपने भाई सुनील को इसकी जानकारी दी।सूचना पाते ही अपने निवास स्थान करीब 150 मीटर दूर से तत्काल घटना स्थल पर जाकर अपने पिता से घर दरवाजा खोलवाकर देखा तो इसकी माँ घर अंदर परछी में पलंग के नीचे जमीन में मृत पड़ी थी। माँ महेश्वरी की बायें कान के नीचे टांगी से मारने काटने का चोंट था और काफ़ी ज़्यादा खून बहा हुआ था।

       पुलिस की पूछताछ में चौकाने वाला खुलासा हुआ। आरोपी के पुत्र सुनील ने बताया कि उसके पिता खनिज शाखा अंबिकापुर में सर्वेयर के पद पर कार्यरत था। उसी दौरान अंबिकापुर का विभाग में अपने निजी मार्शल गाड़ी का चालक था जो दिनांक 19 दिसंबर 2009 को आरोपी के साथ ग्राम ठरकी घर आया था। आरोपी ने उस व्यक्ति को घर में सोने के लिए एक कमरा में खाट दिए थे उस रात को मृतिका माहेश्वरी उसी व्यक्ति के साथ एक खाट में सोयी थी।इसी बात को लेकर विवाद हुआ तो लोहे के टांगी से बाँये कान के नीचे गले को काट कर हत्या कर दिया। मारने के बाद आरोपी ने अपनी बेटी अनिता तिर्की जो अम्बिकापुर व बहु ललिता भगत मठपारा अंबिकापुर में रहती है को बताया।पुलिस ने मौके पर मर्ग कायम कर अपराध दर्ज कर पंचनामा पश्चात मामले की जाँच में जुट गई है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!