November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

सामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्तमैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्या
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

प्राथमिक शाला अधौरा में 7 दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन

बलरामपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर के स्वयंसेवी छात्राओं द्वारा प्राथमिक शाला अधौरा में 7 दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण बच्चों एवं अभिभावकों में स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्राचार्य के मार्गदर्शन तथा कार्यक्रम अधिकारी के नेतृत्व स्वयंसेवी छात्राओं ने प्राथमिक शाला परिसर में स्वच्छता अभियान, हाथ धुलाई एवं स्वच्छ आदतों पर प्रदर्शन किया। इसके साथ ही बच्चों को बाल सुरक्षा, नियमित स्कूल उपस्थिति, पोषण और खेल-कूद के महत्व के बारे में सरल एवं रोचक तरीके से जानकारी दी गई। छात्राओं ने रंगोलियों, नुक्कड़ नाटक और प्रेरक गीतों के माध्यम से नशा मुक्ति, बालिका शिक्षा, स्वच्छ पर्यावरण, एवं प्लास्टिक मुक्त गांव का संदेश दिया। ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ, ग्रामीणजन एवं सभी स्वयंसेवी छात्राएँ उपस्थित रहीं।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!