September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
आस्थाकोरियाक्राइमछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में बोलेरों वाहन अनियंत्रित होकर पलटी,,, बाल बाल बचे यात्री…

राजपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग में भेड़ाघाट के समीप महानदी के ऊपर सड़क पर बने गड्ढों के कारण बलरामपुर से अंबिकापुर की ओर जा रहे बोलेरो वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। वाहन में चालक सहित तीन लोग सवार थे जो बाल बाल बच गए।

इन दिनों अंबिकापुर से रामानुजगंज तक जाने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग 343 बेहद जर्जर स्थिति में है। सड़क पर बने गड्ढों के कारण वाहने आए दिन दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। शनिवार को भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है,जिसमें बलरामपुर से अंबिकापुर जा रही शोल्ड बोलेरो वाहन सड़क पर बने गड्ढों के कारण अनियंत्रित होकर भेड़ाघाट के पास महान नदी के पहले दुर्घटना का शिकार हो गया। इस घटना में बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होते हुए सड़क के किनारे पलट गई। बोलेरो वाहन में चालक सहित तीन यात्री सवार थे,जो बाल बाल बच गए। बोलेरो वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद स्थानियों की मदद से बोलेरो वाहन में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। आपको बता दें कि इन दिनों सरगुजा संभाग से झारखंड को जोड़ने वाली अंबिकापुर रामानुजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग 343 बेहद जर्जर स्थिति में हो गई है। इस सड़क पर बने बड़े बड़े गड्ढों के कारण वाहनें रोज दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे हैं।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!