September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

कोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागत
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

गुरु पूर्णिमा पर भाजपा ने किया ताइक्वांडो प्रशिक्षक प्रांजल सिंह को सम्मानित…

बलरामपुर। जिले के पहले राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता ताइक्वांडो प्रशिक्षक प्रांजल का गुरु पूर्णिमा के अवसर पर  सम्मान किया है।राष्ट्रीय खिलाड़ी और प्रशिक्षक के तौर पर लंबे समय से काम कर रहे हैं प्रांजल सिंह को भाजपा ने शाल व श्रीफल देकर सम्मानित किया है।

       बलरामपुर जिले में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बलरामपुर जिले के भाजपा के लोगों ने ताइक्वांडो मार्शल आर्ट के प्रशिक्षक प्रांजल सिंह को उनके कार्यों के लिए उन्हें साल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया है। बलरामपुर जिले में ताइक्वांडो मार्शल आर्ट के प्रशिक्षक प्रांजल सिंह बलरामपुर जिले के पहले राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता हैं। उन्होंने निरंतर अपनी मेहनत से दो बार राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक हासिल किया है और राज्य सहित जिले का नाम रोशन किया है। जो वर्तमान में निरंतर अपने कार्य में प्रशिक्षक के तौर पर प्रगतिशील हैं। गुरुपूर्णिमा के अवसर पर भाजपा ने मार्शल आर्ट के प्रशिक्षक प्रांजल सिंह सम्मानित किया है। वहीँ मार्शल आर्ट के प्रशिक्षक प्रांजल सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वह लंबे समय से ताइक्वांडो (मार्शल आर्ट) के माध्यम से कई जिलों में आत्म रक्षा का प्रशिक्षण देते रहे हैं।कई सरकारी एवं प्राइवेट स्कूल,कॉलेज सहित सरकारी और निजी जागरूकता शिविरों के आयोजनों में निःशुल्क लड़के,लड़कियों एवं पुरुष व महिलाओं को प्रशिक्षण दिया है और आगे भी देते रहेंगे।

    जिला मुख्यालय बलरामपुर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अलग-अलग विधाओं में गुरुओं का सम्मान किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष लोधी एक्का,गोपाल कृष्ण मिश्र,बिहारी पाल,बंसीधर गुप्ता, दीनानाथ यादव,दिलीप सोनी, सत्य प्रकाश सिंह, कोदूराम द्विवेदी, डॉ अर्चना गुप्ता,इत्यादि वरिष्ठों के साथ साथ शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं स्वामी आत्मानंद स्कूल से आए सैकड़ों बच्चों और स्थानीय लोगों की  मौजूद रहे। कार्यक्रम के संयोजक मुन्ना लाल चौधरी एवं भानु प्रकाश दीक्षित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!