November 2, 2026 |

BREAKING NEWS

पटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारचेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी,तकनीकी सहायक की संविदा समाप्तउल्लास कार्यक्रम के तहत दीपावली की पूर्व संध्या पर जिलेभर में जलेगा ‘एक दीप साक्षरता का’कलेक्टर ने किया राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण, मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएँ समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश
गैजेट्सचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

जिले के दोनो विधानसभा में भाजपा की जीत,,,प्रदेश में बनेगी भाजपा की सरकार…

बलरामपुर। विधानसभा निर्वाचन 2023 में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 07-रामानुजगंज एवं 08-सामरी का मतगणना 03 दिसम्बर 2023 को लाइवलीहुड कॉलेज भेलवाडीह बलरामपुर के परिसर में सम्पन्न हुआ।


   विधानसभा क्षेत्र 07-रामानुजगंज में भारतीय जनता पार्टी के श्री रामविचार नेताम ने कांग्रेस के निकटतम प्रतिद्वंदी डॉ. अजय तिर्की को 29740 मतों से हराया। भारतीय जनता पार्टी के श्री नेताम को कुल डाक मत सहित 99574 तथा कांग्रेस के डॉ. तिर्की को 69911 मत मिले। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 08-सामरी में भारतीय जनता पार्टी की श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के श्री विजय पैकरा को 13643 मतों से हराया। भारतीय जनता पार्टी के श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा को डाक मत सहित 83483 तथा कांग्रेस के श्री विजय पैंकरा को 69540 मत मिले। रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र के विजयी प्रत्याशी श्री रामविचार नेताम को विधानसभा रामानुजगंज के रिटर्निंग ऑफिसर गौतम सिंह ने तथा सामरी विधानसभा क्षेत्र के विजयी प्रत्याशी श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा को विधानसभा सामरी के रिटर्निंग ऑफिसर चेतन साहू ने प्रमाण पत्र प्रदाय किया। ज्ञातव्य है कि रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र में 182475 मतदाताओं ने एवं विधानसभा क्षेत्र सामरी में 183425 मतदाताओं ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!