चुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइल
जीत के बाद राजपुर पहुँची श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा,,,कार्यकर्ताओं ने किया जमकर की आतिशी स्वागत…

राजपुर। छत्तीसगढ़ में एक तरफा भाजपा के परिणाम आने के बाद भाजपाइयों में खुशी की लहर है।भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह जगह आतिशबाजी के साथ जमकर खुशियां मना रहे हैं।बलरामपुर जिले में भी भाजपा की दोनों सीट आने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशी मनाई।वहीँ सामरी विधानसभा में भाजपा के उम्मीदवार श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा के जीत पर राजपुर सहित शंकरगढ़ एवं कुसमी में भाजपाइयों ने जमकर आतिशबाजी कर खुशियां मनाई। जीत के बाद देर रात राजपुर पहुंची श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजपुर के गांधी चौक पर जमकर आतिशबाजी व फूल मालाओं के साथ स्वागत करते हुए एक दूसरे को मीठा खिलाकर बधाई दी।



