July 22, 2026 |

BREAKING NEWS

बाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेश
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान शुभारंभ

कुसमी। भाजपा मंडल द्वारा आयोजित ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शनिवार को सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के सभागार में शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक उद्देश्वरी पैकरा रही। प्रशिक्षण में वक्ताओं के द्वारा पार्टी द्वारा निर्धारित 7 विषयों में से चार विषयों पर लोगों को प्रशिक्षित किया गया। बाकी बचे तीन विषयों पर रविवार को प्रशिक्षण देकर महाअभियान का समापन किया जाएगा।

       कार्यशाला में भाजपा के वैचारिक अधिष्ठान पर रामचन्द्रपुर जनपद अध्यक्ष मुद्रिका सिंह, सरकार की उपलब्धि एवं क्रियान्वयन पर सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा, कार्यपद्धति पर जिला भाजपा महामंत्री संजय सिंह, सोशल मीडिया, नमो एप्प एवं सरल एप्प पर शुभम सोनी ने कार्यकताओं को जानकारी प्रदान किया। प्रशिक्षण कार्यशाला में पार्टी की विचारधारा को सशक्त बनाने और आगामी सांगठनिक चुनौतियों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करने पर जोर दिया गया। कार्यशाला के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘एकात्म मानववाद’ और ‘अंत्योदय’ के सिद्धांतों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने और डिजिटल युग में पार्टी की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। वक्ताओं ने संगठन की मजबूती के लिए अनुशासन और सामूहिक प्रयास को अनिवार्य बताया। इस महाअभियान के जरिए भाजपा जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ को और मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। प्रशिक्षण ही वह नींव है जिस पर एक सशक्त संगठन खड़ा होता है। इस अभियान के माध्यम से प्रत्येक कार्यकर्ता अब नई ऊर्जा और स्पष्ट विजन के साथ क्षेत्र में उतरेंगे। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनी निकुंज, जनपद अध्यक्ष बसंती भगत, जिला पंचायत सदस्य संजीता नाग, जनपद उपाध्यक्ष अशोक सोनी, जिला प्रतिनिधि संजय जायसवाल, मंडल अध्यक्ष शशि टोप्पो, महामंत्री बालेश्वर नायक, उमेश्वर ओझा,गौ सेवा आयोग सदस्य विनोद गुप्ता प्रदीप गुप्ता, राजेश्वर गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण पैकरा इत्यादि उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!