September 27, 2026 |

BREAKING NEWS

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, बूढ़ाबगीचा में बच्चों को बांटी गई खेल सामग्री,अतिथियों ने बच्चों संग किया भोजनसरगुजा संभाग उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,सूरजपुर में नकली शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़02 अक्टूबर को जिले के प्रत्येक ग्राम में होगी ग्राम सभा, सुचारू संचालन के लिए सभी ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारी नियुक्तलगातार बारिश को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने संवेदनशील स्थलों पर सतत निगरानी के दिए निर्देशआगामी त्योहारों के मद्देनजर एसपी ने ली अपराध समीक्षा बैठक,लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के दिए सख्त निर्देशवन भूमि पर जुताई कर अतिक्रमण का प्रयास विफल,ट्रैक्टर और कल्टीवेटर जब्तछात्राओं की मौजूदगी में बालिका शौचालयों का भूमिपूजन,43 बालिका शौचालयों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण व समय-सीमा में पूरा करने के दिये निर्देशदेश की नामी कंपनियों में नौकरी का अवसर, रायपुर में 7-8 अक्टूबर को वृहद रोजगार मेलादेश की नामी कंपनियों में नौकरी का अवसर, रायपुर में 7-8 अक्टूबर को वृहद रोजगार मेलासांसद-विधायकों की उपस्थिति में जिलेभर में ‘आंगन मिलन सेवा’ का शुभारंभ,आंगनबाड़ियों में उमड़ा जनसहभाग
आस्थाकोरियागैजेट्सचुनावछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

राजपुर नगर के विकास के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणा पत्र,,,100 बेड सिविल हॉस्पिटल व बाईपास रोड सहित अन्य कई कार्य घोषणा पत्र में शामिल…

राजपुर। नगरीय निकाय के चुनाव तारीख नजदीक आते ही अब नगर में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है।सभी पार्टियाँ चुनाव जीतने हर मुमकिन कोशिश में लगी है।ऐसे में भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव में जीत के लिए 22 बिंदु की एक घोषणा पत्र जारी की है।


           जैसे जैसे नगरीय निकाय के चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है नगर में चुनावी सरगर्मियां काफी तेज हो रही है।नगरीय निकाय में अपना जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टियों की तरफ से घोषणा पत्र भी जारी किया जा रहा है।भाजपा ने भी राजपुर नगर के विकास के लिए अपनी 22 बिंदु की एक घोषणा पत्र जारी की है।गुरुवार को राजपुर नगर के वार्ड क्रमांक 07 स्थित भाजपा कार्यालय में पुर्व विधायक व संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा की उपस्थिति में राजपुर नगर के विकास के लिए घोषणा पत्र जारी किया है।भाजपा के घोषणा पत्र में नजूल भूमि पर भू-स्वामी अधिकार प्रदान करना,राजपुर में बायपास रोड का निर्माण,राजपुर में इन्डोर स्टेडियम का निर्माण,नगर पंचायत में 100 बेड सिविल हॉस्पिटल का निर्माण, नगर पंचायत के अंतर्गत समस्त तालाबों का सौंदरीकरण, नगर पंचायत में सुव्यवस्थित विकास हेतु मास्टर प्लान, सभी पात्र लोगों को शत प्रतिशत प्रधानमंत्री आवास, सभी चौक चौराहों पर प्रतिमा एवं लाइट की व्यवस्था, नगर के समस्या के निदान हेतु टोल फ्री नंबर की व्यवस्था, स्वीपर कॉलोनी व तहसील के पास से बकासपुर सड़क निर्माण एवं नगर के सभी वार्डों में नवीन सड़क व पुल पुलिया का निर्माण, नगर में लाइब्रेरी की स्थापना,सभी वार्डों में आंगनबाड़ी निर्माण,नगर पंचायत में व्यायाम शाला (जिम) खोला जाना, नगर में जन दर्शन प्रत्येक माह करने की व्यवस्था, नगर पंचायत में प्रवेश द्वार का निर्माण, नगर पंचायत में पुष्प वाटिका का निर्माण, नगर पंचायत में उचित मूल्य दुकान का निर्माण, मुक्तिधाम में काष्ठागार का निर्माण, घर-घर पेयजल की संपूर्ण व्यवस्था, स्थानीय स्तर पर महिलाओं हेतु पिंक शौचालय का निर्माण, नगर पंचायत क्षेत्र में व्यवस्थित चौपाटी का निर्माण एवं पूर्णतः पारदर्शी नगर प्रशासन की व्यवस्था की घोषणा की है।अब देखना यह होगा कि भाजपा को इस चुनाव में नगर के विकास के लिए किए गए घोषणा पत्र से कितना फायदा होगा।घोषणा पत्र विमोचन के दौरान भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह गौरीशंकर अग्रवाल प्रवीण अग्रवाल मंडल अध्यक्ष जगवंशी यादव महेंद्र अग्रवाल मनोज बंसल दीपक मित्तल राजेन्द्र सिंह संतोष पांडे पंकज गुप्ता नीरज शर्मा राजेश यादव शंकर अग्रवाल महेंद्र गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!